8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीय'राहुल गांधी ने खुद तोड़ा सुरक्षा घेरा', कांग्रेस के आरोप पर दिल्ली...

‘राहुल गांधी ने खुद तोड़ा सुरक्षा घेरा’, कांग्रेस के आरोप पर दिल्ली पुलिस का जवाब

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी गई थी. इसके बाद गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एजेंसियों से इस पर रिपोर्ट मांगी थी. दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को जवाब सौंप दिया है. दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया है कि राहुल गांधी ने खुद सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को बताया गया है कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे, इसके बाद भी राहुल गांधी की ओर से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया. दिल्ली पुलिस ने सभी यूनिटों की ओर से रिपोर्ट सौंपी है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि साधा वर्दी में काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. इन्होंने राहुल गांधी की सुरक्षा का घेरा बना रखा था. पुलिस ने रस्सी से घेरा बनाया था, जिसे राहुल गांधी ने तोड़ा. दिल्ली पुलिस की ओर से सिक्योरिटी, ट्रैफिक और स्पेशल ब्रांच आदि यूनिटों से रिपोर्ट मांगी गई थी. बता दें कि 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा का रूट 23 किलोमीटर लंबा था.

CRPF ने भी सौंप दिया जवाब
इससे पहले CRPF ने कांग्रेस के आरोपों पर गृह मंत्रालय को बताया था कि राहुल गांधी ने 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किया है. सीआरपीएफ के मुताबिक, कई बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी ऐसा हुआ है. इसके अलावा अर्धसैनिक बल की ओर से बताया गया कि गाइडलाइन के मुताबिक ही राहुल गांधी की सुरक्षा का इंतजाम किया गया था. दौरों पर व्यक्ति की सुरक्षा का जिम्मा राज्य पुलिस के समन्वय से CRPF का होता है. गृह मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों सहित संबंधित सभी हितधारकों को खतरे के आकलन के आधार पर सलाह जारी की गई है.

CRPF के मुताबिक, ​संरक्षित व्यक्ति के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था तब ठीक काम करती है, जब संरक्षित व्यक्ति स्वयं निर्धारित सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करता है. वहीं, कई मौकों पर राहुल गांधी की ओर से निर्धारित नियमों का उल्लंघन देखा गया है और इस बारे में समय समय पर जानकारी दी गई है.

कांग्रेस ने क्या कहा था? 
दरअसल, कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा की चूक का आरोप लगाते हुए गृह मंत्री को चिट्ठी लिखी थी. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस राहुल की सुरक्षा के मुद्दे में पूरे तरह से विफल रही. कांग्रेस महासचिव ने चिट्ठी में लिखा था, जैसे ही यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची. उसके बाद कई बार राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी और दिल्ली पुलिस भीड़ को काबू करने और उनके चारों ओर के सुरक्षा के घेरे को मेंटेन करने में असफल रही. राहुल गांधी को Z प्लस सिक्योरिटी मिली है.

केसी वेणुगोपाल ने शिकायत में कहा कि इसके बाद स्थिति काफी बिगड़ गई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रा में शामिल यात्रियों को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा. इसके अलावा वेणुगोपाल ने लिखा कि इंटेलिजेंस ब्यूरो का इस्तेमाल उन लोगों को डराने धमकाने में किया जा रहा है जो राहुल गांधी से मिल रहे हैं. आईबी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...