16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयमोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट...

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्णेश मोदी

Published on

नई दिल्ली,

राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरनेम पर मानहानि के मामले में गुजरात के बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट अर्जी लगाई है. शिकायतकर्ता बीजेपी विधायक ने अपनी कैविएट में कहा है कि अगर राहुल गांधी गुजरात हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हैं तो उनका भी पक्ष सुना जाए.

पूर्णेश मोदी ने अपनी कैविएट में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट बिना उनका पक्ष सुने कोई आदेश या निर्देश जारी न करे. गुजरात हाई कोर्ट ने ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत नहीं दी थी. सूरत की जिला अदालत ने कांग्रेस नेता को इस मामले में दो साल की सजा सुनाई थी.

पूर्णेश मोदी ने 7 जुलाई को फाइल की कैविएट
सुप्रीम कोर्ट की बेवसाइट के मुताबिक, राहुल गांधी के मानहानि मामले में पूर्णेश मोदी ने 7 जुलाई को कैविएट फाइल की थी. गुजरात हाई कोर्ट ने छह जुलाई को राहुल गांधी को किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया था. एक बार जबतक कैविएट फाइल हो जाती है तो कोर्ट को किसी भी तरह का आदेश जारी करने से पहले दोनों पक्षों को सुनना पड़ता है.

कर्नाटक में 2019 में दिया था बयान
गुजरात हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को सही मानते हुए राहुल गांधी पर दोष सिद्धि रद्द करने की याचिका खारिज कर दी थी. बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक रैली में ‘मोदी सरनेम’ को लेकर दिए राहुल गांधी के भाषण पर सूरत की निचली अदालत ने राहुल को दोषी मानते हुए इस साल 23 मार्च को दो साल की जेल और जुर्माना की सजा सुनाई थी

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...