10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयबालासोर ट्रेन हादसे के बाद Railway ने की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण पूर्व...

बालासोर ट्रेन हादसे के बाद Railway ने की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण पूर्व रेलवे की जनरल मैनेजर को पद से हटाया

Published on

नई दिल्ली

बालासोर ट्रेन हादसे को 1 महीने बीत चुके हैं। वहीं अब रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। रेल हादसे के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी को उनके पद से रेलवे ने हटा दिया है। वहीं अनिल कुमार मिश्रा को नया महाप्रबंधक बनाया गया है।

रेलवे की महाप्रबंधक को हटाया
इसके संबंध में भारतीय रेलवे ने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है। भारतीय रेलवे के बयान के अनुसार बालासोर ट्रेन दुर्घटना के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी को उनके पद से हटा दिया गया है। वहीं कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने अनिल कुमार मिश्रा को नया महाप्रबंधक बनाने की मंजूरी दी है।

बता दें कि पिछले महीने 2 जून को 3 ट्रेनें आपस में टकरा गई थी, जिसमें 291 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। वहीं इस घटना में हजार से अधिक लोग घायल हुए थे। इस दुर्घटना के घायलों को भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज जारी है। कई घायल अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं 52 शवों की पहचान अभी भी बाकी है।

रेलवे ने दी बड़ी जानकारी
भारतीय रेलवे ने एक बड़ी जानकारी दी है। रेलवे ने कहा है कि वह बालासोर ट्रेन हादसे में रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर द्वारा की गई जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करेगा। रेलवे ऐसा कदम इसलिए उठा रहा है ताकि सीबीआई की जांच प्रभावित ना हो। बता दें कि रेलवे ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस घटना की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

इसके पहले रेल हादसे के बाद रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें संचालन, सिग्नल और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारी शामिल थे। हालांकि रेलवे ने इन तबादलों का कारण हादसा नहीं बताया था, बल्कि इसे नियमित प्रक्रिया करार दिया था। बता दें कि बालासोर ट्रेन हादसा पिछले 3 दशक में हुए सबसे भयावह रेल हादसे के रूप में सामने आया है। रेलवे ने हादसे की जांच सीआरएस एएम चौधरी को सौंपी थी और उन्होंने जांच रिपोर्ट जमा कर दी है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...