8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयबिना चीर-फाड़ के हुआ राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम, जानिए क्यों

बिना चीर-फाड़ के हुआ राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम, जानिए क्यों

Published on

नई दिल्ली,

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 58 साल की उम्र में ही बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए. करीब 42 दिनों पहले उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कॉमेडी किंग कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद उनके शव का वर्चुअल तकनीक से पोस्टमार्टम किया गया है, जिसके बाद उनके शव को परिवार को सौंप दिया गया है.

वर्चुअल पोस्टमार्टम यानी Virtual Autopsy नॉर्मल पोस्टमार्टम से काफी ज्यादा अलग है और इसमें इंसान के शरीर में चीर-फाड़ नहीं की जाती है. मशीनों की स्कैनिंग के जरिए ही शव का पोस्टमार्टम पूरा किया जाता है. सबसे खास बात है कि इसमें कुछ ही मिनट लगते हैं और जल्द ही शव को परिवार के हवाले कर दिया जाता है.

वर्चुअल पोस्टमार्टम कैसे होता है
वर्चुअल पोस्टमार्टम को Virtopsy भी कहा जाता है जो virtual और autopsy शब्द से मिलकर बनाया गया है. वर्चुअल पोस्टमार्टम में शव की पूरी जांच मशीन की मदद से की जाती है, जिनमें सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन भी शामिल हैं. सबसे खास बात है कि यह ना सिर्फ कम समय लेता है बल्कि मशीन की मदद से मौत की वजह को लेकर ज्यादा अच्छा अंदाजा मिल जाता है.

इसके साथ ही वर्चुअल पोस्टमार्टम में धार्मिक भावनाएं आहत होने का भी कोई अर्थ नहीं है, क्योंकि शरीर पर किसी भी तरह का कट नहीं लगाया जाता है. दरअसल, काफी संख्या में लोग ऐसे हैं, जो अपने लोगों का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर देते हैं, क्योंकि इसमें शरीर के कई हिस्सों में चीरा लगाया जाता है. हालांकि, अब वर्चुअल पोस्टमार्टम में ऐसा कुछ नहीं होता है, जिससे धर्म का तर्क देने वाले लोगों को परेशानी भी नहीं होगी.

कितना सटीक है वर्चुअल पोस्टमार्टम
साल 2018 में पैथोलॉजी की जानकारी देने वाले एक जर्नल में छपे आर्टिकल में वर्चुअल ऑटोप्सी और सामान्य पोस्टमार्टम के रिजल्ट कंपेयर किए गए. दोनों ही तरह के पोस्टमार्टम के रिजल्ट लगभग एक जैसे ही थे.आर्टिकल के अनुसार, वर्चुअल ऑटोप्सी में 23 में से 15 मामलों में बिल्कुल सटीक जानकारी का आंकलन किया गया. वहीं एक शव ऐसा था, जिसका नॉर्मल पोस्टमार्टम में जो रिजल्ट आया, वही रिजल्ट वर्चुअल पोस्टमार्टम में मिला.

10 अगस्त को अस्पताल में हुए थे भर्ती
भारत में स्टैंडअप कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव जिम में वर्कआउट कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और वे गिरकर बेहोश हो गए. आनन-फानन में राजू श्रीवास्तव को दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. पिछले 42 दिनों से राजू श्रीवास्तव मौत और जिंदगी के बीच झूल रहे थे.

राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके सेहतमंद होने के लिए लगातार दुआएं कर रहे थे. बीच में जब राजू की तबीयत में थोड़ा सुधार आया तो लगने लगा था कि वे ठीक हो जाएंगे. लेकिन उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और फिर उसी हालत में वे कई दिनों तक वेंटिलेटर सांस लेते रहे.21 सितंबर बुधवार यानी आज उन्होंने अंतिम सांस ली. राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद पूरा देश शोक में है और लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...