12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयट्रेन के एसी कोच में चूहा, यात्री ने शेयर किया वीडियो... रेलवे...

ट्रेन के एसी कोच में चूहा, यात्री ने शेयर किया वीडियो… रेलवे का क्या आया जवाब

Published on

नई दिल्ली:

अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेनों में खराब खाने, गंदे टॉयलेट और ट्रेनों के लेट होने की शिकायतें देखने को मिलती है। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में एक यात्री ने साउथ बिहार एक्सप्रेस के एसी कोट में चूहे के घूमने का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही यात्री ने ट्रेन में सफाई का मुद्दा उठाकर नई बहस छेड़ दी है। प्रशांत कुमार नाम के यात्री ने साउथ बिहार एक्सप्रेस के एसी कोच में चूहों की मौजूदगी का वीडियो शेयर कर हंगामा मचा दिया है।

साउथ बिहार एक्सप्रेस में चौंकाने वाला मामला
पूरा मामला 6 मार्च 2025 का है। प्रशांत कुमार ने साउथ बिहार एक्सप्रेस में सेकंड एसी का टिकट दो हजार रुपये से ज्यादा में खरीदा था। उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें आरामदायक सफर मिलेगा। हालांकि, आरा-दुर्ग ट्रेन में चढ़ने पर उन्हें झटका लगा। उन्होंने देखा कि उनके कोच में कई चूहे घूम रहे थे। चूहों का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘पीएनआर 6649339230, ट्रेन 13288, कोच A1 में कई चूहे हैं। ये चूहे सीटों और सामान पर चढ़ रहे हैं। क्या इसलिए मैंने AC 2 क्लास का इतना महंगा टिकट लिया था?’

ट्रेन में चूहे का वीडियो शेयर कर यात्री ने क्या कहा
प्रशांत कुमार के शेयर किए गए वीडियो में साफ दिख रहा कि चूहे कोच में इधर-उधर भाग रहे। प्रशांत कुमार ने तुरंत रेलवे की हेल्पलाइन (139) पर शिकायत की। इसके बाद ट्रेन के कर्मचारियों ने कोच में कॉकरोच मारने वाली दवा छिड़क दी। लेकिन प्रशांत कुमार ने Reddit पर बताया कि इससे हालत और खराब हो गई। उन्हें चूहों के साथ-साथ दवा की बदबू भी झेलनी पड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी शिकायत को अपने आप क्लोज कर दिया गया।

शिकायत के बाद रेलवे ने उठाया ये कदम
इस घटना पर रेलवे ने बाद में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘ट्रेन नंबर 13288 के यात्रियों द्वारा 06-03-2025 को आरा से चलने वाली ट्रेन में A-1 कोच के 49 और 50 नंबर सीटों पर चूहों के चढ़ने की ट्विटर पर शिकायत मिली। इसके बाद, ओबीएस स्टाफ ने कोच नंबर A-1 की हर तरह से सफाई लाइजॉल डिसइंफेक्टेंट से की। उसके बाद, बैठने की जगह के नीचे मच्छर भगाने वाला स्प्रे किया गया और सीट के नीचे ग्लू पैड लगाया गया।’ वहीं इस घटना पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं, कुछ लोगों ने इसे भारतीय रेल के लिए आम बात बताया तो कुछ ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं पर जोर दिया।

एसी कोच में चूहे के वीडियो पर ये बोले यूजर्स
इस घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने इस घटना का मजाक भी उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, ‘आपकी टिकट RAC हो सकती है, इसे जांचें। आप दोनों को सीट शेयर करनी होगी।’ इस घटना ने ट्रेनों में साफ-सफाई और स्वच्छता के महत्व पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है और रेलवे की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...