10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयपत्नी को जलाने के आरोप में 12 साल कैद भुगत चुके शख्स...

पत्नी को जलाने के आरोप में 12 साल कैद भुगत चुके शख्स को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा रद्द

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में तमिलनाडु के उस व्यक्ति को बरी कर दिया, जो 12 साल से जेल में था और जिसे अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. कोर्ट ने कहा कि केवल मरने से पहले दिए गए बयान (डायिंग डिक्लेरेशन) के आधार पर दोषसिद्धि करना उचित नहीं होगा. खासकर जब उसमें विरोधाभास हो.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला 2008 का है. जब आरोपी पर आरोप लगा कि उसने अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर उसे जला दिया था. गंभीर रूप से जलने के कारण महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब तीन हफ्ते बाद उसकी मौत हो गई. इस दौरान महिला ने अलग-अलग बयान दिए. पहले उसने कहा कि यह एक दुर्घटना थी, लेकिन बाद में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अपने पति को जिम्मेदार ठहराया. इसी बयान को आधार बनाकर ट्रायल कोर्ट और बाद में मद्रास हाईकोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों सुनाया बरी करने का फैसला?
जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया. अदालत ने कहा कि मृतका के बयान में विरोधाभास थे, इसलिए अकेले उसके अंतिम बयान के आधार पर दोषसिद्धि करना सही नहीं होगा. अदालत ने कहा कि डायिंग डिक्लेरेशन आपराधिक मामलों में महत्वपूर्ण साक्ष्य होता है, लेकिन उस पर तभी भरोसा किया जाना चाहिए जब वह विश्वसनीय हो और अन्य साक्ष्यों द्वारा पुष्ट किया जाए. इस मामले में मृतका ने पहले पति पर आरोप नहीं लगाया था, लेकिन बाद में बयान बदल दिया.

कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए: अगर किसी मामले में संदेह की गुंजाइश है, तो आरोपी को लाभ मिलना चाहिए.

पुष्टिकारक साक्ष्य जरूरी: बिना अन्य ठोस सबूतों के केवल एक विरोधाभासी बयान के आधार पर सजा नहीं दी जा सकती.

मरने से पहले दिए गए बयान की विश्वसनीयता: अगर किसी मामले में मृतका के बयान बदलते हैं, तो उसकी अंतिम गवाही पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता.

क्या बोले गवाह?
इस मामले में गवाहों ने कहा कि जब महिला को अस्पताल लाया गया, तब उसके शरीर से केरोसिन की गंध नहीं आ रही थी. इससे इस बात पर सवाल उठता है कि उस पर वास्तव में केरोसिन डाला गया था या नहीं. इस बात के कोई ठोस सबूत नहीं मिले कि उस पर जबरन केरोसिन डाला गया था.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...