15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयपद्मश्री को अस्वीकार करने वाली प्रख्यात लेखिका गीता मेहता का निधन, कई...

पद्मश्री को अस्वीकार करने वाली प्रख्यात लेखिका गीता मेहता का निधन, कई हस्तियों ने जताया दुख

Published on

नई दिल्ली

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी बहन और प्रख्यात लेखिका गीता मेहता का दिल्ली में निधन हो गया। वो प्रसिद्ध राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की बेटी थीं। गीता डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता और पत्रकार भी थीं। उनका विवाह प्रसिद्ध अमेरिकी प्रकाशक स्वर्गीय सन्नी मेहता से हुआ था।

साल 1943 में दिल्ली में बीजू पटनायक और ज्ञान पटनायक के घर जन्मीं गीता की शिक्षा भारत के अलावा ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में हुई थी। उन्होंने पांच किताबें- कर्मा कोला, स्नेक एंड लैडर, ए रिवर सूत्र, राज और द इटरनल गणेशा लिखीं।

गीता मेहता को अपने छोटे भाई नवीन पटनायक के बहुत करीबी माना जाता है। भुवनेश्वर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान उन्होंने मीडिया से कहा था, ‘ओडिशा के लोग काफी भाग्यशाली हैं कि उन्हें नवीन पटनायक जैसा मुख्यमंत्री मिला।’

पीएम मोदी ने जताया दुख
गीता मेहता के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैं प्रसिद्ध लेखिका गीता मेहता जी के निधन से दुखी हूं। वह एक बहुमुखी व्यक्तित्व थीं, जो लेखन के साथ-साथ फिल्म निर्माण के प्रति अपनी बुद्धि और जुनून के लिए जानी जाती थीं। वे प्रकृति और जल संरक्षण के प्रति भी भावुक थीं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं नवीन पटनायक जी और पूरे परिवार के साथ हैं। ओम शांति।’

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने भी गीता के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा- ‘सीएम नवीन पटनायक की बहन, निपुण अंग्रेजी लेखिका गीता मेहता के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ और शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।’

गीता के निधन के बाद ओडिशा सीएम के ओएसडी डॉ गोपबंधु दास ने लिखा, ‘मुझे प्रख्यात लेखिका और माननीय मुख्यमंत्री की बहन गीता मेहता मैडम के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में परिवार को शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। सीएम और उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी नेक आत्मा को शाश्वत शांति मिले!’

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...