12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश के 51वें चीफ जस्टिस होंगे संजीव खन्ना, CJI चंद्रचूड़ ने केंद्र...

देश के 51वें चीफ जस्टिस होंगे संजीव खन्ना, CJI चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार को भेजी सिफारिश

Published on

नई दिल्ली

देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश कर दी है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार को भेजी अपनी सिफारिश में कहा है कि देश के अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, जस्टिस संजीव खन्ना होंगे।

बता दें कि वर्तमान सीजेआई 10 नवंबर 2024 को रिटायर हो जाएंगे। परंपरा के अनुसार CJI अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश तभी करते हैं, जब उन्हें कानून मंत्रालय से ऐसा करने का आग्रह किया जाता है, जिसके चलते उन्होंने सीजेआई के पद के लिए जस्टिस संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की है।

जस्टिस संजीव खन्ना वरिष्ठता सूची में पहला नाम है। इसलिए उनका नाम आगे बढ़ा दिया गया है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि 64 साल के जस्टिस संजीव खन्ना का सीजेआई के तौर पर कार्यकाल करीब 6 महीने का ही है।बता दें कि जस्टिस खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर हो जाएंगे। वे सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर 65 फैसले सुना चुके हैं। अपने इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने 275 बेंचों का हिस्सा रहे हैं।

14 साल तक रहे सुप्रीम कोर्ट के जज
जस्टिस संजीव खन्ना की बात करें तो वे दिल्ली हाईकोर्ट में 14 साल तक जज रहे हैं। उनका जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद, उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया था। उन्हें 2019 में सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट किया गया था।

संजीव खन्ना के सुप्रीम कोर्ट के जज बनने को लेकर विवाद हुआ था। उन्हें 32 जजों की अनदेखी करके सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने पर जमकर विवाद हुआ था। 10 जनवरी 2019 को कॉलेजियम ने उनकी जगह जस्टिस माहेश्वरी और वरिष्ठता में 33वें स्थान पर जस्टिस खन्ना को प्रमोट करने का फैसला किया। इसे तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा स्वीकृत भी कर लिया गया था।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...