15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयमनीष सिसोदिया की जमानत पर 12 अक्टूबर को SC करेगा फैसला, कोर्ट...

मनीष सिसोदिया की जमानत पर 12 अक्टूबर को SC करेगा फैसला, कोर्ट ने ED से पूछा- सरकारी गवाह के बयान पर कैसे भरोसा करेंगे?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब घोटाले में जेल में बंद हैं। 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद से वे जेल में बंद है। वहीं मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका डाली है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की आज सुनवाई थी लेकिन यह 12 अक्टूबर तक के लिए टल गई है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ED पर भी कई सवाल उठाए। सुप्रीम कोर्ट ने ED से पूछा कि सरकारी गवाह के बयान पर कैसे भरोसा करेंगे? सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने पूछा कि क्या जांच एजेंसी ने सरकारी गवाह की सिसोदिया को मिली घूस पर चर्चा देखी थी? क्या यह बयान कानून में स्वीकार होगा, यह सुनी सुनाई बात तो नहीं है?

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से साफ पूछा कि अगर मनी ट्रेल में मनीष सिसोदिया की भूमिका नहीं है तो फिर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें आरोपी कैसे बनाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से कहा कि आपकी दलील तो एक अनुमान है, जबकि अदालत में सब कुछ सबूत पर आधारित होना चाहिए नहीं, तो केस जिरह होने पर तुरंत गिर जाएगा। वहीं ED ने कोर्ट में कहा कि नई शराब नीति कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी से पूछा कि सबूत कहां है? क्या अप्रूवर के बयान के अलावा कोई और सबूत हैं? वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अपराध की आय के बारे में भी पूछा। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की जांच पर भी सवाल उठाया। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या आपके पास कोई डाटा या पॉलिसी की कॉपी है जिससे पता चलता है की पॉलिसी कॉपी की गई थी या फिर शेयर की गई थी। अगर आपके पास कोई डाटा है तो उसे दिखाएगा।

दिल्ली शराब घोटाले मामले में बुधवार को ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया है। ED ने संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। उसके बाद कोर्ट ने संजय सिंह को 5 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...