16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयशेख हसीना के लिए दिल्ली में एक और सेफ हाउस की तलाश,...

शेख हसीना के लिए दिल्ली में एक और सेफ हाउस की तलाश, पूर्व PM के लिए कई विकल्पों पर चल रहा मंथन

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश में संकट अभी जारी है. प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना भारत आ चुकी हैं. जानकारी है कि वे अगले 48 घंटों में किसी और देश के लिए उड़ान भरेंगी. लेकिन इसमें भी कई पेंच है. बीते दिन ही उनके लंदन जाने की संभावना थी, लेकिन वहां से इजाजत नहीं मिली. ऐसे में यह भी संभावना जताई जा रही है कि भारत सरकार शेख हसीना को लंबे समय तक भी शरण दे सकती है. हालांकि अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

फिलहाल भारत शेख हसीना को लंबे समय तक शरण देने और साथ ही कुछ दिनों की शरण के लिए भी इंतजाम कर रहा है. एक ओर सरकार उन्हें यूरोप के देश में भी शरण दिलाने पर काम कर रही है, लेकिन वहां की मौजूदा स्थिति के कारण इसमें दिक्कतें हैं. शेख हसीना 24 घंटे से अधिक समय से भारत में है और अभी भी हिंडन एयर बेस पर हैं. ऐसे में इंडिया टुडे को सूत्रों ने बताया कि उन्हें किसी ऐसे स्थान पर रखने की भी तैयारी है जो विशाल हो और सुरक्षित हो.

लंबे समय तक शरण देने की तैयारी
भारत सरकार उन्हें एक प्रधानमंत्री या राज्य प्रमुख के नाते सभी उचित प्रोटोकॉल दे रही है. सरकारी सूत्रों ने कहा, हमें ऐसे परिदृश्य के लिए तैयार रहना होगा जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके खिलाफ पैदा हो रहे मुद्दों को देखते हुए हमें उन्हें लंबे समय तक भारत में रखना पड़ सकता है. वह कल सैन्य सी-130 जे विमान से भारत आई थीं. विमान अब वापस चला गया है लेकिन वह अभी भी यहीं है.

शेख हसीना के लिए ढूंढी जा रही खास जगह
वायुसेना और सुरक्षा एजेंसियों ने हिंडन एयरबेस से लेकर सफदरजंग और पालम एयरपोर्ट तक विशेष अभ्यास किया है. अगर शेख हसीना को लंबे समय तक भारत में रहना है तो वह दिल्ली के हिंडन एयर बेस के बाहर कहां रह सकती हैं. इसको लेकर भी ड्रिल की गई. इसके साथ ही अगर शेख हसीना को प्रधानमंत्री मोदी जैसे वीवीआईपी से मिलना होगा तो यह कहां और कैसे होगा, इसे लेकर भी तैयारी की जा रही है.

भारत की जिम्मेदारी है शेख हसीना की सुरक्षा
गौरतलब है कि शेख हसीना की सुरक्षा भी भारत सरकार के लिए बड़ी चुनौती है. इसीलिए उनकी आंतरिक सुरक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को तैनात किया गया है. वहीं हिंडन में वायुसेना के गरुड़ कमांडो बाहरी सुरक्षा संभाल रहे हैं.

एक से ज्यादा प्लान पर हो रहा काम
एनएसए अजीत डोभाल पल-पल की स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. एनएसए लगातार इस मामले की जानकारी पीएम मोदी को दे रहे हैं. इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व एनएसए अजीत डोभाल कर रहे हैं. भारत सरकार राजनीतिक और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर अपनी तैयारी मजबूत कर रही है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर संसद को भी जानकारी दी.

किसी अन्य देश भेजने की भी तैयारी कर रहा भारत
शेख हसीना सोमवार से भारत में हैं. वे बांग्लादेश में पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भारत आई थीं. इसके साथ भारत एक अन्य प्लान पर भी काम कर रहा है. सूत्रों का तो यह भी कहना है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री अगले 48 घंटे में भारत छोड़ सकती हैं. सूत्रों की मानें तो हसीना यूरोप के किसी देश में जा सकती हैं. इसके अलावा अन्य देशों से भी उनकी बातचीत चल रही है. ऐसी भी चर्चा है कि वह रूस में भी शरण ले सकती हैं. फिलहाल शेख हसीना को गाजियाबाद स्थित हिंड़न एयरबेस के सेफ हाउस में रखा गया है. भारत ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की है.

यह भी बताया जा रहा है कि शेख हसीना को अन्य देश भेजने के लिए भारत द्वारा ही व्यवस्था की जाएगी. कारण, वह जिस विमान से भारत आई थीं, वो बांग्लादेश वायुसेना का था और वापस पड़ोसी मुल्क जा चुका है. ऐसे में अब शेख हसीना जिस भी देश में शरण लेने जाएंगी, वहां भारत अपने विमान से उन्हें पुख्ता सुरक्षा के साथ रवाना करेगा. इसको लेकर भी सरकार की बैठकें जारी हैं और तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा चल रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...