15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयसंविधान से क्‍या इंडिया शब्‍द हटना चाहिए? देश के नाम पर सर्वे...

संविधान से क्‍या इंडिया शब्‍द हटना चाहिए? देश के नाम पर सर्वे में लोगों ने दिया यह जवाब

Published on

नई दिल्‍ली

‘इंडिया’ बनाम ‘भारत’ विवाद गरमाया हुआ है। विपक्ष का आरोप है कि जब से उसने अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखा है तभी से सरकार संविधान से ‘इंडिया’ शब्‍द को हटाने पर आमादा है। इसी कोशिश के मद्देनजर जी20 सम्‍मेलन में राष्‍ट्रपति की ओर से रात्रिभोज के लिए मेहमानों को भेजे गए निमंत्रण पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया। प्रधानमंत्री ने भी अपने नाम के आगे ‘प्राइम मिनिस्‍टर ऑफ भारत’ लिखा। अब इसे लेकर सी-वोटर ने इंडिया टुडे के साथ एक सर्वे किया है। सर्वे में इस सवाल पर प्रतिक्रिया ली गई है कि क्‍या संविधान से इंडिया शब्‍द हटना चाहिए? इसके अलावा यह जानने की भी कोशिश की गई है कि देश का नाम भारत हो या इंडिया या फिर अभी की तरह दोनों नामों से इसे जाना जाए।

संविधान से क्‍या इंडिया शब्‍द हटना चाहिए? इस सवाल के जवाब में कुल 35.7 फीसदी ने ‘हां’ में जवाब दिया। वहीं, 50.7 फीसदी ने कहा कि ‘इंडिया’ शब्‍द संविधान से नहीं हटना चाहिए। वहीं, 13.6 फीसदी का कहना था कि वे इस बारे में कुछ कह नहीं सकते।

देश का नाम क्‍या होना चाहिए?
जब पूछा गया कि देश का नाम क्‍या हो? तो कुल 11 फीसदी ने ‘इंडिया’ के पक्ष में अपनी राय दी। कुल 50 फीसदी ने कहा कि देश का नाम ‘भारत’ होना चाहिए। वहीं, 38.6 फीसदी बोले कि संविधान में मौजूदा व्‍यवस्‍था के तहत दोनों होने चाहिए।

क्‍या गठबंधन की वजह से इंडिया शब्‍द हटाने की कोशिश?
सर्वे में तीसरा अहम सवाल यह पूछा गया कि क्‍या I.N.D.I.A गठबंधन की वजह से इंडिया शब्‍द को हटाने की कोशिश की गई? इसके जवाब में 34.2 फीसदी ने ‘हां’ में जवाब दिया। 41.7 फीसदी ने इसका उत्‍तर न में दिया। वहीं, 24.1 फीसदी इस बारे में कुछ नहीं कह सके।

पिछले कुछ समय से लगातार इंडिया बनाम भारत विवाद लगातार चर्चा में है। जी20 सम्‍मेलन के बाद इसने और ज्‍यादा तूल पकड़ लिया। जी20 सम्‍मेलन में शिरकत करने आए मेहमानों को राष्‍ट्रपति की ओर से भेजे गए गाला डिनर के निमंत्रण पत्र में उन्‍हें ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के आगे भी ‘भारत’ शब्‍द दिखाई दिया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...