13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज की तैयारी कर रही स्टूडेंट ने की...

दिल्ली में इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज की तैयारी कर रही स्टूडेंट ने की खुदकुशी

Published on

नई दिल्ली

साउथ दिल्ली में आत्महत्या की एक और घटना सामने आई है। यहां कटवारिया सराय इलाके में इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज की तैयारी कर रही एक युवती ने खुदकुशी कर ली। रविवार देर शाम वह बंद कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटकी हालत में मिली। मामले में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिस कारण खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका।

बिहार की रहने वाली थी युवती
पुलिस के मुताबिक 23 साल की मृतका रीया मूलरुप से मुजफफरपुर बिहार की रहने वाली थी। यहां वह किशनगढ़ थाना क्षेत्र के कटवारिया सराय इलाके में किराए के मकान में रहती थी। उसका अगस्त में पुलिस वैरिफिकेशन भी हुआ था। रविवार को दिन में उसकी फ्रैंड से फोन पर बात भी हुई थी, इस दौरान रीया ने उससे कहा था, वह पढ़ने के लिए उसके घर आ रही है।

फ्रेंड के फोन का नहीं मिला जवाब
हालांकि वह उसके घर नहीं गई। इस पर फ्रैंड ने कॉल किया तो उसने फोन नहीं उठाया। बाद में वही फ्रैंड उसके घर आ गई। रीया का घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कुछ संदेह होने पर पुलिस को कॉल कर बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़ अंदर गई तो रिया पंखे से लटकी मिली।

पुलिस ने मौके पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल मॉर्चरी भेज दिया। किन परिस्थितियों में रिया ने यह कदम उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दे दी है। इस मामले में पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इससे पहले वसंत विहार में पिता ने चार बेटियों के साथ अपनी जान दे दी।

Latest articles

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...

इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, चार की मौत

भोपाल। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...