9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयचेयरमैन के शपथग्रहण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, 11 जुलाई तक...

चेयरमैन के शपथग्रहण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, 11 जुलाई तक मामला टला

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में सरकार और एलजी के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हन की बेंच ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि 11 जुलाई तक चेररमैन की शपथ ना कराई जाए। यह पूरा मामला दिल्ली में फ्री बिजली की स्कीम से जुड़ा है।

केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने इस मालमे में केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगली सुवनाई से पहले डीईआरसी चेयरमैन की शपथ ना कराई जाए। इस मामले में दिल्ली सरकार की ओर से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट के सामने पक्ष रखा। उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार के मनमाने रवैये पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नया अध्यादेश लेकर आई है इसका मतलब यह नहीं है कि वह मनमाने तरीके से कुछ भी करे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ही वोटरों के लिए जिम्मेदार है। इसलिए प्रशासन चलाने की जिम्मेदारी उसी की है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल दिल्ली सरकार ने लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया था। सिंघवी की ओर से दलील दी गई कि उपराज्यपाल ने उस स्कीम को बंद कर दिया है। इस पर केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कोर्ट में सिर्फ मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार के पास अगर इसे लेकर कोई तथ्य हो तो उस पर दलील दी जाए। सिंघवी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि दिल्ली सरकार अपने हिसाब से डीईआरसी का चेयरमैन नियुक्त करके 200 यूनिट बिजली फ्री देना चाहती है लेकिन केंद्र सरकार इसको रोक रही है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...