12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयश्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- वैज्ञानिक सर्वे पर...

श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- वैज्ञानिक सर्वे पर हाई कोर्ट ले फैसला

Published on

नई दिल्ली

मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल शाही ईदगाह मस्जिद में वैज्ञानिक सर्वे को लेकर अर्जी दाखिल की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस अर्जी पर फैसला सुनाते हुए कहा कि इसका निपटारा हाई कोर्ट करें। यानी सुप्रीम कोर्ट ने वैज्ञानिक सर्वे पर हाई कोर्ट को फैसला लेने को कहा है।मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग को लेकर श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट द्वारा याचिका दायर की गई थी। ट्रस्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती दी है।

गौरतलब है कि 26 मई को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा था कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से संबंधित सभी मामले जो मथुरा अदालत में लंबित हैं, उन्हें ट्रांसफर किया जा सकता है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण विराजमान द्वारा कटरा केशव देव खेवट मथुरा (देवता) में अगली सखी रंजना अग्निहोत्री और सात अन्य के माध्यम से दायर ट्रांसफर आवेदन को अनुमति देते हुए आदेश पारित किया था।

ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दलील दी कि साइट पर किए गए दावों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए एक कमिश्नर के नेतृत्व में वैज्ञानिक सर्वेक्षण आवश्यक है। ट्रस्ट ने कहा कि इसके अलावा मुस्लिम पक्ष उस स्थान पर नमाज अदा कर रहा है, परिसर का उपयोग शौचालय के रूप में कर रहा है और पवित्र माने जाने वाले स्थान या पूजा स्थल पर ‘उपद्रव पैदा’ कर रहा है।

ट्रस्ट की ओर से पेश हुए गौरव भाटिया
वरिष्ठ अधिवक्ता और भारतीय जनता पार्टी नेता गौरव भाटिया ट्रस्ट की ओर से पेश हुए। न्यायालय ने हाल ही में राय दी थी कि यह सभी हितधारकों के हित में होगा यदि कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद सिविल मुकदमे की सुनवाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा की जाए। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय को अभी भी नागरिक प्रक्रिया संहिता के आदेश 26 नियम 11 के तहत आवेदन पर फैसला करना बाकी है जो आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...