9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयलड़के ने शादी के लिए दादी को दिखाई दिशा पाटनी की ऐसी...

लड़के ने शादी के लिए दादी को दिखाई दिशा पाटनी की ऐसी फोटो, अम्मा ने मुंह ही बिचका लिया!

Published on

जब एक लड़के ने शादी के लिए अपनी दादी को अभिनेत्री दिशा पाटनी की फोटो दिखाई, तो भैया… दादी का रिएक्शन ऐसा आया कि वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। अब पब्लिक इस वीडियो को देखकर हंस रही है। जबकि कुछ लोग तो इसे अपने घर से जोड़कर देख रहे हैं। यकीनन, अगर आप अपनी दादी को दिशा पाटनी की ये वाली फोटो दिखाएंगे, तो उनका रिएक्शन भी ऐसा हो सकता है। बशर्ते आपकी दादी ‘विक्की डोनर’ मूवी वाली दादी ना हों। हालांकि, यह क्लिप आपको कैसा लगा यह कमेंट सेक्शन में लिखकर बता सकते हैं।

मिल चुके हैं 40 लाख से अधिक व्यूज
इस वायरल ‘इंस्टाग्राम रील’ में हम देख सकते हैं कि एक लड़का अपनी दादी को दिशा पाटनी की बॉडीसूट वाली फोटो दिखा रहा है। इस पर दादी मुंह बिचका लेती हैं और पोते को फटकार लगाती हैं। जबकि पोता कहता है कि उसकी मम्मी को तो शादी के लिए ये लड़की पसंद है, जिस पर दादी भड़क जाती हैं! बाकी आप खुद वीडियो देख लीजिए और आनंद उठाइए। बता दें, खबर लिखे जाने तक इस इंस्टाग्राम Reel को 40 लाख से अधिक व्यूज और 3 लाख 30 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
दादी घर से निकाल देंगी…

यह वीडियो यूजर ‘शाश्वत सिंह’ ने 24 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ऐसी बहू आ गई तो दादी घर से निकाल देंगी। इस क्लिप को देखने के बाद सैकड़ों यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने भी यह रील देखकर हंस दी। वहीं कुछ यूजर ने लिखा- सभी दादियों का फेवरेट डायलॉग है- हमें कितने दिन रहना है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- इस वीडियो ने मुझे मेरी दादी की गालियां याद दिला दीं। इसी तरह यह वीडियो देखकर तमाम यूजर्स को अपनी दादी की याद आ गई।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...