18.4 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयरामज्योति से जगमग हुआ देश... कश्मीर से लेकर केरल तक दीपोत्सव की...

रामज्योति से जगमग हुआ देश… कश्मीर से लेकर केरल तक दीपोत्सव की धूम

Published on

नई दिल्ली,

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश दीपोत्सव मना रहा है. ये उत्साह रामनगरी अयोध्या तक ही सीमित नहीं है. उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक पूरा देश राममय है. लोगों के इस उत्साह को संजोए हुए कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि मनमोह लेने वाली हैं. तस्वीरों में देखिए, अयोध्या, उज्जैन (अवंतिकानगरी), कश्मीर और केरल से लेकर इन शहरों में रामभक्तों का उत्साह…

आज अयोध्या की हर गली आध्यात्मिक और अनूठा अहसास कर रही है. सरयू के तट हों या लोगों के घर, सब दीपों से जगमग है. जय श्रीराम के उद्घोष रामनगरी के इस वैभव को और भी अधिक बढ़ा रहे हैं. अयोध्या में संत-महंत ही नहीं बच्चे, बूढ़े, माताएं सभी भगवान राम की भक्ति में डूबे हुए हैं. अपने आराध्य के मंदिर में विराजने की खुशी अयोध्यावासियों में अलग ही दिख रही है.ये तस्वीर तिरुवनंतपुरम के पद्मनाभस्वामी मंदिर की है. यहां भी लोग दीपोत्सव मना रहे हैं. इनके उत्साह और रामभक्ति की ये तस्वीर गवाह है.

जम्मू-कश्मीर के लोग भी रामभक्ति में डूबे हुए दिख रहे हैं. जम्मू संभाग का रघुनाथ मंदिर हो या कश्मीर घाटी का शंकराचार्य मंदिर या सूर्य मंदिर, सभी रामज्योति से जगमग हैं. लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है.कश्मीर के सभी मंदिरों में दीपोत्सव मनाया जा रहा है. इसके साथ ही पटाखे भी फोड़े जा रहे हैं. रामभक्तों के चेहरों पर अपने अराध्य के मंदिर में विराजने की खुशी साफ तौर पर दिख रही है.

असम के गुवाहाटी से 8 किलोमीटर दूर कामाख्या मंदिर में भी रामज्योति से जगमगा रहा है. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा, ‘राममय नीलांचल, भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मां कामाख्या मंदिर रामज्योति से जगमगा उठा है.

बाबा महाकाल की अवंतिकानगरी ( उज्जैन) भी रामज्योति से जगमगा रही है. महाकाल मंदिर की अद्भुत छटा देखते बन रही है.उज्जैन में घर-घर दीपावली जैसा उत्सव है. शिवभक्त अपने आराध्य के आराध्य राम को मंदिर में विराजमान देखकर बेहद प्रसन्न हैं.हरिद्वार, देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में दीपोत्सव की धूम देखने को मिल रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में भी लोग बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...