12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयशीतलहर की चपेट में दिल्ली-पंजाब समेत पूरा उत्तर भारत, इन राज्यों में...

शीतलहर की चपेट में दिल्ली-पंजाब समेत पूरा उत्तर भारत, इन राज्यों में ठंड के साथ ओले बढ़ाएंगे टेंशन

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत कोहरे और भीषण शीतलहर की चपेट में है। आलम यह है कि दिल्ली और आस-पास के राज्यों में 10 दिनों से सूर्य देवता के दर्शन तक नसीब नहीं हुए हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव, गर्म कपड़े और मोटी रजाई का उपयोग कर रहे हैं। सुबह के वक्त कोहरा तो बाकी समय पारा गिरने से लोग जबरदस्त ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने तो पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 जनवरी और 9 जनवरी को ओले गिरने की भी संभावना जताई है वहीं तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल

पहले दिल्ली का हाल जान लीजिए
ठंड की सबसे ज्यादा मार दिल्ली-एनसीआर इलाकों में है। जबरदस्त ठिठुरन और कोहरे के चलते स्कूलों में छुट्टियां भी बढ़ा दी गई हैं। लोग आग जलाकर और मोटे कपड़े पहनकर अपने आपको ठंड से बचा रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले हफ्ते भी बहुत राहत की उम्मीद नहीं है। 8 जनवरी यानी सोमवार से 13 जनवरी के बीच मौसम एक जैसा रहेगा। 8 जनवरी यानी कल आसमान साफ रहेगा। सुबह के वक्त कोहरे की भी संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रह सकता है। 9 से 13 जनवरी की बात करें तो अधिकतम तापमान 17-18 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान कोहरे का ज्यादा प्रभाव नहीं रहेगा।

दिल्ली के पास वाले राज्यों का हाल जान लीजिए
दिल्ली के पास के राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, गिलगिट बालटिस्तान, लद्दाख में अगले 3 दिनों तक भीषण ठंडस परेशान करेगी। इस बीच हालांकि कोहरा उतना तंग नहीं करेगा। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की बात करें तो 8 से 11 जनवरी के बीच कोहरा यहां भी ज्यादा तंग नहीं करेगा। आमतौर पर आसमान साफ रहेगा, लेकिन ठंड अपना असर दिखाती रहेगी। पंजाब, हरियाणा-पंजाबा और चंडीगढ़ की बात करें तो घना कोहरा और भीषण ठंड आपको परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब- हरियाणा और चंडीगढ़ में 8 जनवरी को कोल्ड डे का अलर्ट घोषित किया गया है। पंजाब में कोल्ड वेव के साथ कोहरा भी परेशान करेगा।

इन राज्यो में बदलेगा मौसम
आईएमडी के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी यूपी, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी अगले 4 दिन घने कोहरे के साथ शीतलहर अपना असर दिखाती रहेगी। पूर्वी राजस्थान में तो 8 और 9 जनवरी 2024 को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 8 जनवरी 2024 को अलग-अलग स्थानों पर ओला पड़ने की संभावना है। दक्षिण की बात करें तो तमिलनाडु में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई थी।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...