10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयगैंगस्टर के गले की फांस बनी गर्लफ्रेंड! पत्नी ने ही कर दी...

गैंगस्टर के गले की फांस बनी गर्लफ्रेंड! पत्नी ने ही कर दी रवि काना-काजल की मुखबिरी…

Published on

नई दिल्ली

16 फरवरी 2024… दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट। आम दिनों के मुकाबले हलचल कुछ अलग थी। शुरुआत में लगा कि शायद फ्लाइट में कोई वीआईपी है। फ्लाइट लैंड हुई और एक-एक कर पैसेंजर्स उतरने लगे। तभी, अचानक एक महिला पैसेंजर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया। कोई कुछ समझ पाता, तब तक सुरक्षाकर्मी उस महिला को लेकर वहां से निकल चुके थे। माहौल में एक सन्नाटा पसर गया। महिला कौन थी और उसे क्यों पकड़ा गया? ये सवाल यात्रियों के बीच घूमने लगा। कुछ देर बाद एयरपोर्ट पर लगे टेलीविजन पर खबर दिखी- गैंगस्टर रविंद्र नागर उर्फ रवि काना की पत्नी मधु नागर एयरपोर्ट से गिरफ्तार…।

दरअसल, पुलिस को अपने खुफिया सूत्रों से सुराग मिला कि रवि काना की पत्नी मधु नागर थाईलैंड से दिल्ली आ रही है। मधु को पुलिस लंबे वक्त से तलाश रही थी। जनवरी में ही उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ। इसके बाद से मधु फरार थी। पुलिस को खबर मिली कि अपने बच्चों से मिलने के लिए वो दिल्ली आ रही है। रवि काना और मधु के दोनों बच्चे देहरादून में रहते हैं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछा दिया और मधु पकड़ी गई। मधु की गिरफ्तारी से ही पुलिस को रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा का सुराग मिल गया।

मधु से मिला सुराग और शुरू हुआ खुफिया ऑपरेशन
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में मधु ने ही रवि काना और काजल झा के थाईलैंड में छिपे होने का खुलासा किया। बस यहीं से रवि काना की उलटी गिनती शुरू हो गई। यूपी पुलिस ने थाईलैंड में इन दोनों को पकड़ने की कोशिशें तेज कर दीं। थाईलैंड पुलिस से भी संपर्क साधा गया। तीन महीने तक खुफिया ऑपरेशन चलाकर दोनों की तलाश की गई और आखिरकार 23 अप्रैल को थाईलैंड में रवि और काजल को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद दोनों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हुई। 26 अप्रैल को यूपी पुलिस ने रवि और काजल को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

रवि की कई कंपनियों को संभालती थी मधु
रवि काना और मधु की शादी तकरीबन 18 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, रवि काना के धंधों में उसकी पत्नी मधु बराबर की भागीदार थी। डरा-धमकाकर सरिया स्क्रैप का ठेका हासिल करने वाली उसकी कई कंपनियों में डायरेक्टर के तौर पर मधु नागर का नाम है। बताया जाता है कि रवि के गैंग में उसकी पहचान लेडी डॉन के तौर पर थी। 2 जनवरी को यूपी पुलिस ने मधु नागर पर गैंगस्टर एक्ट और असामाजिक गतिविधियां एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

रवि काना और काजल पर अब कसेगा शिकंजा
पिछले कई महीनों से फरार चल रहे रवि काना और काजल झा को जल्द ही कोर्ट में पेश कर पुलिस दोनों की कस्टडी मांगेगी। रवि काना के ऊपर 11 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें किडनैपिंग और चोरी के भी मामले हैं। यूपी पुलिस पहले ही रवि काना के ऊपर गैंगस्टर एक्ट लगा चुकी है। वहीं, काजल झा को उसका सबसे बड़ा राजदार माना जाता है। बताया जाता है कि काजल उसे हर मामले में गाइड करती थी। दोनों के बीच नजदीकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रवि काना ने उसे करोड़ों की कीमत का बंगला गिफ्ट किया था। फिलहाल पुलिस इस बंगले को सील कर चुकी है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...