14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयनाबालिग से दुष्कर्म कर रहा था बुजुर्ग, बेटे ने कुछ और ही...

नाबालिग से दुष्कर्म कर रहा था बुजुर्ग, बेटे ने कुछ और ही समझकर बना लिया वीडियो और फिर…

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में एक 68 साल के बुजुर्ग ने कथित रूप से 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वहीं इस पूरे प्रकरण को पिता का काला जादू समझते हुए आरोपी के बेटे ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामला तब सामने आया जब पीड़िता के पिता ने मंगलवार को पुलिस से मामले की शिकायत की और आरोपी के बेटे द्वारा बनाया गया वीडियो दिखाया। पुलिस के मुताबिक, घटना 20 से 30 अप्रैल के बीच आरोपी के घर की है। बुजुर्ग ने लड़की को किसी से भी कुछ न कहने के लिए धमकाया था। लड़की अभी तक दहशत में थी और जब घटना का वीडियो उसके पिता ने देखा तो उसके बाद लड़की ने पिता को सब कुछ बता दिया।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी, पीड़िता के पड़ोस का ही रहने वाला था। अक्सर उसके परिवार से मिलने आया करता था और धार्मिक यात्राओं में उनके साथ जाया करता था। पीड़िता ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी उसे उसके घर के बाहर से बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। घटना तब की है, जब लड़की घर के बाहर अकेली खड़ी थी। उसने कहा कि बुजुर्ग उसे सुनसान से कोने में ले गया और कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी के 40 साल के बेटे ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड लिया। दरअसल बेटे को शक था कि उसका पिता काला जादू करता है और इसलिए उसने अपने पिता के कमरे में चुपके से फोन को वीडियो रिकार्डिंग पर लगा दिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी का बेटा उसी घर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था लेकिन पिता के साथ संबंध तनावपूर्ण थे।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कल्सी का कहना है कि आरोपी और उसके बेटे से पूछताछ के बाद बुजुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कल्सी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 506 (आपराधिक मंशा) व धारा 354 (महिला के सम्मान को नुकसान पहुंचाने या प्रताड़ित करने) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम(पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

डीसीपी का कहना है कि सबूतों को आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जमा किया जा रहा है। डीसीपी ने कहा कि इसके अलावा पुलिस ने पीड़ित परिवार के पड़ोसी नरेंद्र के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। उस पर कथित रूप से पीड़ित परिवार पर मामला दर्ज नहीं करवाने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। उसके खिलाफ अलग से आपराधिक मंशा और प्रताड़ना का एक मामला भी दर्ज किया गया है।

पीड़िता की काउंसिलिंग कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने बाल कल्याण समिति से अनुरोध किया है कि वे किशोरी के लिए काउंसिलिंग सेशन कराकर उसे तनाव से बाहर निकालने में मदद करें। डीसीपी का कहना है कि लड़की का बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत न्यायाधीश के समक्ष रिकॉर्ड कराया जाएगा। मामले की जांच चल रही है और पीड़िता के परिवार को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जा रही है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...