4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयकमरा भीतर से बंद, पत्नी की हत्या और पति लहूलुहान, इस हत्या...

कमरा भीतर से बंद, पत्नी की हत्या और पति लहूलुहान, इस हत्या का क्या है राज ?

Published on

नई दिल्ली

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में मंगलवार दोपहर एक महिला नेहा (23) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कमरे में पति फरमान (25) लहूलुहान मिले। महिला के शव के पास दो महीने का बेटा रो रहा था, जिसके लगातार बिलखने पर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वारदात का पता चला। जीटीबी अस्पताल में भर्ती फरमान की हालत नाजुक है। दयालपुर थाना पुलिस नेहा और फरमान के परिजनों से पूछताछ कर असलियत का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, नेहा और फरमान अली मुस्तफाबाद की गली नंबर-15 स्थित चार मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर रहते थे। दोनों की शादी 2019 में हुई थी और दोनों का दो महीने का बेटा है। फरमान का सिलाई काम है। मकान की बाकी मंजिलों पर फरमान के माता-पिता, एक भाई का परिवार और बहन रहते हैं। नेहा का मायका शास्त्री पार्क में है। मंगलवार दोपहर पड़ोसियों ने फरमान के कमरे से उनके बेटे के रोने की आवाज सुनी, जो जोर-जोर से बिलख रहा था।

घरवालों को इसकी जानकारी दी। फरमान की बहन नाजरीन पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर नहीं खुला। नाजरीन ने नीचे जाकर परिजनों को बताया। पड़ोसी भी पहुंच गए। इसके बाद अंदर दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई तो फर्श पर खून से लथपथ नेहा पड़ी थी। गला रेतने के अलावा शरीर चाकू के और भी निशान थे। करीब ही बेटा जमीन पर लेटा था। कमरे में ही दूसरी तरफ जख्मी फरमान पड़े ‌थे, जिनके गला रेतने के अलावा शरीर में चाकू के कई निशान थे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...