11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराष्ट्रीयये वॉर जैसी ही स्थिति थी, ये कहना मुश्किल कि आगे क्या...

ये वॉर जैसी ही स्थिति थी, ये कहना मुश्किल कि आगे क्या होगा… DGMO ने दे दिया बड़ा संकेत

Published on

नई दिल्ली

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दुनिया को दिखा दिया कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति अब केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि करारा जवाब देने की ताकत है। डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करते हुए साफ किया कि भारत ने न सिर्फ आतंक के आकाओं को सबक सिखाया, बल्कि पाकिस्तानी सेना की कायराना हरकतों का भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने ये भी कहा कि ये कहना मुश्किल है कि आगे क्या होगा।

क्या युद्ध जैसी स्थिति?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब जनरल घई से पूछा गया कि क्या यह युद्ध जैसी स्थिति थी, तो उन्होंने दो टूक कहा, “जो हुआ, वो किसी युद्ध से कम नहीं। सामान्य हालात में हवाई हमले, ड्रोन अटैक और गोलीबारी नहीं होती। ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि आगे क्या होगा। लेकिन हमारे सीडीएस ने आर्मी को पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की खुली छूट दी है।

उन्होंने खुलासा किया कि 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर तोपखाने और छोटे हथियारों से हमले किए, जिसमें उसके 35-40 जवान मारे गए। भारत ने इन हमलों को नाकाम करते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेस और सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया।

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, आतंक के ठिकाने ध्वस्त
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने खुलासा किया कि भारत ने सोच-समझकर 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें से कई डर के मारे पहले ही खाली हो चुके थे। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकवादी ढेर किए गए, जिनमें मुदस्सर खास, हाफिज जमील और यूसुफ अजहर जैसे हाई-वैल्यू टारगेट शामिल थे। ये आतंकी आईसी814 अपहरण और पुलवामा हमले जैसे जघन्य अपराधों के मास्टरमाइंड थे। जनरल घई ने कहा, “हमारा मकसद साफ था—आतंक के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ना।” पाकिस्तान के दावे कि भारत ने नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया, पूरी तरह झूठे साबित हुए, क्योंकि भारत की सटीक कार्रवाई केवल आतंकी ठिकानों तक सीमित थी।

सीजफायर का उल्लंघन, पाकिस्तान की धोखेबाजी
जनरल घई ने बताया कि 10 मई को दोपहर 15:35 बजे पाकिस्तानी DGMO के साथ हॉटलाइन पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने शाम 5 बजे से गोलीबारी और हवाई घुसपैठ रोकने पर सहमति जताई। लेकिन पाकिस्तान ने अपनी धोखेबाज प्रकृति दिखाते हुए कुछ ही घंटों में इस समझौते का उल्लंघन कर दिया। रात और तड़के ड्रोन घुसपैठ और गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। भारत ने इसका कड़ा जवाब दिया और आज सुबह एक और हॉटलाइन संदेश भेजकर पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसा हुआ, तो उसे और भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। जनरल घई ने साफ कहा, “पाकिस्तान की हर हरकत का जवाब देने के लिए हमारी सेना को CDS और सेना प्रमुख ने पूरी छूट दी है। हम किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार हैं।”

पाकिस्तान की बौखलाहट
ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल आतंक के सरपरस्तों को सबक सिखाया, बल्कि पाकिस्तान की सैन्य और कूटनीतिक कमजोरी को भी उजागर कर दिया। भारत की सटीक और शक्तिशाली कार्रवाई से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। उसके दावे खोखले साबित हुए, और दुनिया ने देखा कि कैसे भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। जनरल घई ने चेतावनी दी, “पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि भारत अब चुप नहीं रहेगा। आतंक को पनाह देने की कीमत उसे हर बार चुकानी पड़ेगी।”

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

देश में ग्रामीण रोजगार की नई इबारत: 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगा ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’

नई दिल्ली/भोपाल। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव की घोषणा करते...

मनरेगा का स्थान लेगा नया ‘VB-G RAM-G’ अधिनियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत सरकार ने ग्रामीण रोजगार नीति में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए...

मनरेगा की जगह लेगा ‘जी राम जी’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को मिलेगी 125 दिन के रोजगार की गारंटी

नई दिल्ली। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा...