14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयकैंपस की दीवारों पर 'हेट स्लोगन' लिखने वालों की अब खैर नहीं,...

कैंपस की दीवारों पर ‘हेट स्लोगन’ लिखने वालों की अब खैर नहीं, JNU उठाने वाला है सख्त कदम

Published on

नई दिल्ली

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन, कैंपस में बार-बार लगने वाले ‘देश-विरोधी’ नारों की घटनाओं की जांच के लिए जल्द ही एक समिति गठित करेगा। ‘स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज’ की इमारत की दीवार पर लिखे ‘भारत के कब्जे वाला कश्मीर’, ‘फ्री कश्मीर’ और ‘भगवा जलेगा’ जैसे नारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के एक दिन बाद यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन की ओर से दीवारों का रंग-रोगन अब करा दिया गया है। जेएनयू के रेक्टर सतीश चंद्र गारकोटी ने बताया, ‘हम अपने मुख्य सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और सुझावों के आधार पर इस मुद्दे से निपटने के लिए कदम उठाए जाएंगे।’

गारकोटी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने परिसर में बार-बार होने वाले ‘राष्ट्र-विरोधी’ नारों की घटनाओं की जांच करने के लिए एक समिति गठित करने की योजना बनाई है। पिछले साल दिसंबर में, विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विद्यालय की दीवारों पर जातिवादी गालियां, ‘ब्राह्मण कैंपस छोड़ो’ और ‘ब्राह्मण-बनिया, हम आपके लिए आ रहे हैं! हम बदला लेंगे’ जैसे नारे लिखे हुए मिले थे। इससे पहले नवंबर 2019 में, जेएनयू परिसर में स्वामी विवेकानंद की एक प्रतिमा को विरूपित कर दिया गया था।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने फीस वृद्धि को लेकर कुलपति कार्यालय की दीवारों को रंग दिया था और परिसर के अंदर ‘भारत विरोधी’ नारे लगाए गए जिससे विवाद पैदा हो गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हाल ही में विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल रहने के लिए मुख्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Latest articles

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...