13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयभागवत को राष्ट्रपिता कहने वाले इमाम को सिर तन से जुदा करने...

भागवत को राष्ट्रपिता कहने वाले इमाम को सिर तन से जुदा करने की धमकी

Published on

नई दिल्ली

संघ प्रमुख मोहन भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ और ‘राष्ट्र ऋषि’ बताने वाले ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ. उमर अहमद इलियासी को फिर से सिर तन से जुदा करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इलियासी ने बताया कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, इमाम इलियासी को शुक्रवार को कोलकाता के व्यक्ति ने धमकी दी। फिलहाल इलियासी ने 24 सिंतबर को इस बाबत दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में धमकी मिलने की शिकायत दे दी थी। दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है।

इलियासी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें वर्चुअल, वॉट्सऐप नंबर एवं सामान्य नंबरों से फोन पर धमकियां मिल रही हैं। फोन करने वाले ने उनका सिर कलम करने की धमकी दी है। उनके पास देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा खाड़ी देशों और ब्रिटेन, पाकिस्तान, सिंगापुर एवं इंडोनेशिया से भी फोन आ रहे हैं। इलियासी ने तिलक मार्ग थाने में लिखित शिकायत दी है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

इस बात की पुष्टि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी की है। वहीं, डॉ. उमर अहमद इलियासी ने बताया कि 22 सितंबर की शाम से उन्हें धमकी मिलने का सिलसिला शुरू हुआ था।

गौरतलब है कि, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने 22 सितंबर को दिल्‍ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित एक मस्जिद और मदरसे का दौरा कर ऑल इंडिया इमाम संगठन के प्रमुख के साथ चर्चा की थी। इलियासी और भागवत के बीच मस्जिद में करीब एक घंटे तक बातचीत हुई थी। इमाम संगठन के प्रमुख ने दोनों की मुलाकात के बाद भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ और ‘राष्ट्र ऋषि’ कहा था। अपने इस बयान के बाद वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए थे।

बता दें कि, ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन भारत में इमामों का प्रतिनिधि संगठन है और दुनिया में इमामों का सबसे बड़ा सगठन होने का दावा करता है। इसी मस्जिद में ऑल इडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन का दफ्तर और इलियासी का आवास भी है।

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...