9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयखालिस्तान पर 'मौनी बाबा' बने कनाडा को आज भारत ने दिखा ही...

खालिस्तान पर ‘मौनी बाबा’ बने कनाडा को आज भारत ने दिखा ही दिया रौद्र रूप

Published on

नई दिल्ली

भारत ने खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों के भारतीय राजनयिकों को निशाना बनाए जाने की घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए कनाडा सरकार को चेतावनी दे दी है। गौरतलब है कि कनाडा के पीएम जस्टिस ट्रूडो ने खालिस्तानी प्रदर्शन को अभिव्यक्ति की आजादी बताया था। इस प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि ये अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। ये हिंसा को बढ़ावा देने वाला, अलगाववाद को बढ़ावा देने वाला है। साथ ही आतंकवाद को जायज ठहराने जैसा है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्त अरिंदम बागची ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे कनाडा सरकार से उठाया है। हमने कनाडा सरकार से कहा कि वो हमारे राजनयिकों को वहां काम करने की आजादी मुहैया कराएं।

बागची ने सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के जनमत संग्रह वाले वीडियो पर कहा कि हमें इसकी जानकारी है और हमने इस मुद्दे कनाडा के अधिकारियों के सामने उठाया है। यही नहीं SFJ चीफ गुरपतवंत पन्नू का भारतीय राजनियकों को धमकी वाले वीडियो को लेकर भी भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। बागची ने कहा कि इस मुद्दे को कनाडा सरकार के सामने उठाया गया है।

गौरतलब है कि कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों ने दो भारतीय राजनयिकों का पोस्टर चस्पा किया था। इसके बाद ही भारत अलर्ट हो गया था। दरअसल, भारत में कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा और महावाणिज्य दूत अपूर्व श्रीवास्तव के खिलाफ पोस्टर दिखने के बाद भारत अलर्ट हो गया था। उधर, रविवार देर रात खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय काउंसलेट पर हमला भी किया था। इसी पोस्टर को ट्रूडो ने अभिव्यक्ति की आजादी बताया था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...