15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयआंखों पर टूथ पेस्ट और मुल्तानी मिट्टी का लेप, आंसू गैस से...

आंखों पर टूथ पेस्ट और मुल्तानी मिट्टी का लेप, आंसू गैस से बचने के लिए क्या-क्या देसी उपाय कर रहे किसान

Published on

नई दिल्ली

पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित शंभू में प्रदर्शन कर रहे किसान पुलिस की लगातार आंसू गैस छोड़ने का विरोध करने के लिए अनोखे तरीके अपना रहे हैं। बुधवार को बसंत पंचमी के दिन प्रदर्शनकारी किसानों ने पतंग उड़ाई, जो इस त्योहार का एक अनिवार्य हिस्सा है। गौरतलब है कि किसानों को रोकने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। यही नहीं, किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर बड़े-बड़े अवरोधक भी लगाए गए हैं।पुलिस की इस कार्रवाई से बचने के लिए किसान तरह-तरह के नुस्खे आजमा रहे हैं। वो पानी का छिड़काव से लेकर आंखों पर टूथपेस्ट तक लगा रहे हैं। किसान आंदोलन के कारण कई जगह बॉर्डर पर सख्ती की गई है।

प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक किसान गगनदीप सिंह ने कहा कि हम त्योहार मनाने के लिए पतंग लाए थे, लेकिन फिर ड्रोन आ गए। गलती से, पतंग की डोर ड्रोन के पंखे से उलझ गई, जिससे उसका उड़ना मुश्किल हो गया। हमने उसे नीचे खींचने की कोशिश की, लेकिन वो पीछे हट गया और बैरिकेड्स के दूसरी तरफ गिर गया।

टूथपेस्ट, मुल्तानी मिट्टी का लेप
प्रदर्शन स्थल पर कुछ किसानों को आंसू गैस के जलन से बचाने के लिए टूथपेस्ट की मोटी परत लगाते देखा गया। जबकि कुछ मुल्तानी मिट्टी और पानी का छिड़काव कर रहे थे। कुछ लोग धान को छानने वाली चलनी भी साथ लाए ताकि आंसू गैस से निकलने वाले धुएं की दिशा बदल सकें। प्रदर्शनकारियों में से एक अमित पुनिया ने कहा कि आंसू गैस त्वचा और आंखों को परेशान कर रहा है, असहनीय जलन पैदा कर रहा है। चूंकि कोलगेट और मुल्तानी मिट्टी ठंडक देती हैं, इसलिए हम इन्हें अपनी त्वचा को बचाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

शंभू में मौजूद दूसरे किसान मनजीत सिंह ने बताया कि कई किसानों को आंसू गैस के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि कल से कुछ किसान उल्टी कर रहे हैं और हम खुद को चश्मे, मुल्तानी मिट्टी और पानी के पेस्ट के साथ-साथ चेहरे और नाक पर गीले कपड़े से बचा रहे हैं।

किसान मजदूर मोर्चा के मीडिया समन्वयक महेश चौधरी ने कहा कि आंसू गैस हमलों का मुकाबला करना असंभव है। हमारे पास इसके साधन भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हम खुद को बचाने के लिए आंसू गैस के गोले पर गीली जूट की बोरियों का इस्तेमाल कर रहे हैं और जलन को कम करने के लिए नमक रखते हैं। इधर, बीकेयू शहीद भगत सिंह के प्रवक्ता तेजवीर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों पर बुधवार को भी लगातार आंसू गैस छोड़ा गया।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...