6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयबैसरन घाटी में हमले से 6 दिन पहले पहलगाम से ट्रांसफर! जासूसी...

बैसरन घाटी में हमले से 6 दिन पहले पहलगाम से ट्रांसफर! जासूसी में गिरफ्तार सीआरपीएफ एएसआई का राज क्या है

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए सीआरपीएफ (CRPF) के एक जवान को लेकर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। अब खबरें हैं कि वह आरोपी जवान पहलगाम में ही तैनात था और आतंकी हमले के 6 दिन पहले ही, उसका वहां से ट्रांसफर हुआ था। उस CRPF जवान को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। NIA का कहना है कि आरोपी 2023 से ही पैसे लेकर पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों (PIO) को खुफिया जानकारी दे रहा था।

जासूसों के तार पहलगाम आतंकियों से जुड़े?
इंडिया टुडे टीवी ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स का आरोपी जवान पहलगाम में ही तैनात था और बैसरन घाटी में हुए भयानक आतंकी हमले से 6 दिन पहले ही उसका तबादला किया गया था। आरोपी जवान का नाम मोती राम जाट है, जो CRPF में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) था । वह पहले पहलगाम में CRPF की 116वीं बटालियन में तैनात था। NIA अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस जासूसी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि क्या जाट का पहलगाम हमले से कोई संबंध है। उस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें 25 हिंदू पर्यटक थे, जिन्हें धर्म पूछकर परिवार वालों के सामने ही मार दिया गया था।

6 जून तक एनआईए की हिरासत में है आरोपी
CRPF ने एक बयान में कहा कि जाट की सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी गतिविधियां देखी गईं, जो नियमों के खिलाफ थीं। इसलिए, उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। CRPF के बयान के अनुसार, ‘उसे 21.05.2025 से भारत के संविधान और CRPF नियमों के तहत नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।’ जाट को एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 6 जून तक NIA की हिरासत में भेज दिया गया है। NIA उससे पूछताछ कर रही है। जाट पर आरोप है कि उसने भारतीय सुरक्षा बलों की गतिविधियों, उनके आने-जाने के रास्तों और महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान को दी थी। यह सब वह पैसे के बदले में कर रहा था। NIA अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस जासूसी में और कौन-कौन शामिल है और जाट ने कितनी जानकारी पाकिस्तान को दी।

जासूसी के आरोपों में कम से कम 13 गिरफ्तार
पिछले दो हफ्तों में, अधिकारियों ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से कम से कम 13 लोगों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ऐसा लगता है कि उत्तरी भारत में पाकिस्तान से जुड़ा एक जासूसी नेटवर्क चल रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। एक का नाम ज्योति मल्होत्रा है, जो हरियाणा की रहने वाली है। उसके यूट्ब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.33 लाख फॉलोअर्स हैं। दूसरी महिला का नाम गुजाला है, जो पंजाब की रहने वाली है। उसकी उम्र 31 साल है। आरोप है कि ये दोनों महिलाएं पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारी एहसान-उर-रहीम के संपर्क में थीं। एहसान-उर-रहीम को दानिश के नाम से भी जाना जाता है। कहा जा रहा है कि ये महिलाएं नवंबर 2023 से दानिश के संपर्क में थीं। भारत ने दानिश को 13 मई को जासूसी के आरोप में देश से निकाल दिया था।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...