10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसॉलिसिटर जनरल बने रहेंगे तुषार मेहता, केंद्र सरकार ने दिया तीसरा एक्सटेंशन

सॉलिसिटर जनरल बने रहेंगे तुषार मेहता, केंद्र सरकार ने दिया तीसरा एक्सटेंशन

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को तीसरा एक्सटेंशन देते हुए अपने पद पर तीन साल के लिए बने रहने को कहा है. मेहता के साथ सुप्रीम कोर्ट में मौजूदा कार्यरत छह अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल को भी दूसरे कार्यकाल के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है.

दरअसल, केंद्र सरकार ने तुषार मेहता को साल 2018 में दो साल के लिए भारत का सॉलिसिटर जनरल नियुक्‍त किया था. दो साल तक इस प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत रहने के बाद 2020 में उन्‍हें पहली बार एक्‍सटेंशन देते हुए दूसरा कार्यकाल दिया गया. अब तीसरा एक्सटेंशन देते हुए उनके कार्यकाल को तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया है.

अब केंद्र सरकार के नए नोटिफिकेश के तहत उन्‍हें एक जुलाई 2023 से इस पद पर तीन साल के लिए तीसरा कार्यकाल दिया जा रहा है. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर तुषार मेहता को तीन साल के लिए सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया के पद पर एक्‍सटेंशन दे दिया है. संविधान के मुताबिक सॉलिसिटर जनरल का काम केंद्र सरकार को देश के सभी मुद्दों पर कानूनी राय देना होता है.

सुप्रीम कोर्ट में सभी मसलों पर केंद्र सरकार का पक्ष सॉलिसिटर जनरल और उनके अंतर्गत काम करने वाली एडिशनल सॉलिसिटर जनरल की टीम रखती है. अधिसूचना के मुताबिक विक्रमजीत बनर्जी, के एम नटराजन, बलबीर सिंह, एसवी राजू, एन वेंकट रमण और ऐश्वर्या भाटी को फिर से सुप्रीम कोर्ट में अगले कार्यकाल के लिए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है.

इन छह के अलावा चार हाई कोर्ट्स में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल को भी नया कार्यकाल दिया गया है. इनमें दिल्ली हाईकोर्ट में चेतन शर्मा, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सत्यपाल जैन, गुजरात हाईकोर्ट में देवांग गिरीश व्यास और पटना हाईकोर्ट में कृष्णा नंदन सिंह शामिल हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...