18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयवंदे भारत का इंजन फेल, प्लेटफॉर्म के पहले अचानक रुकी ट्रेन, यात्रियों...

वंदे भारत का इंजन फेल, प्लेटफॉर्म के पहले अचानक रुकी ट्रेन, यात्रियों में मच गया हड़कंप

Published on

आगरा

देश की सबसे सुपरफास्ट टे्रेनों में शुमार वंदे भारत का इंजन गुरुवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। ट्रेन बंद होने से गाड़ी के गेट भी ऑटोमेटिक बंद हो गए। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे की टेक्निकल टीम पहुंची। गाड़ी की खराबी को ठीक किया गया। इससे करीब 7 से 8 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।

भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार सुबह वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली हरजत निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रवाना हुई। सुबह करीब 11.07 पर आगरा पहुंची, लेकिन आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन में इलेक्ट्रॉनिक फॉल्ट हो गया और टे्रन रुक गई। इससे यात्रियों के कोच के दरवाजे भी ऑटोमेटिक लॉक हो गए। इससे यात्रियों की टेंशन बढ़ गई।

सिक्योरिटी टीम ने संदेश भेजा और फिर इंजीनियरों की टीम ने इसे ठीक किया। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी के अंदर ऑटोमेटिक सिक्योरिटी डिवाइस लगी है। अगर कुछ भी असुरक्षा पाई जाती है तो गाड़ी रुक जाती है। इसी वजह से गाड़ी के दरवाजे ऑटोमेटिक लॉक हो गए थे। ट्रेन में आयी तकनीकी खराबी को ठीक कर रवाना किया गया।

7 से 8 मिनट रुकी रही वंदे भारत
आगरा कैंट स्टेशन पहुंचने से पहले गाड़ी में लगी विजिलेंस डिवाइस ऑटोमेटिक एक्टिव हो गई। इस वजह से गाड़ी का इंजन ऑटोमेटिक बंद हो गया था। इससे गाड़ी में ऑटोमेटिक स्टॉपेज हो गया। जब गाड़ी स्टेशन से पहले रुक गई और कोच के दरवाजे भी ऑटोमेटिक लॉक हो गए। इससे यात्रियों की सांसे अटक गई।

पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें 11 बजकर 07 मिनट पर इसकी जानकारी हुई और गाड़ी को ठीक करने में 7 मिनट का वक्त लगा था। 11.14 पर ट्रेन का गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने कहा है कि इस तकनीकी समस्या की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...