12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयचांद पर विक्रम का वो 'हेलिकॉप्टर ऐक्शन' यूं ही नहीं था, बड़ी...

चांद पर विक्रम का वो ‘हेलिकॉप्टर ऐक्शन’ यूं ही नहीं था, बड़ी तैयारी में जुटा है इसरो

Published on

नई दिल्ली

चांद पर सोए विक्रम और प्रज्ञान भले न उठे हों, पर भारत का चंद्रयान-3 मिशन पूर्ण रूप से सफल रहा है। अब इसरो की नजर एक कदम आगे जाने की है। जी हां, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) अब उस दिशा में काम कर रहा है जब चांद पर उतरने वाला अपना यान वहां से सैंपल लेकर धरती पर लौट सके। अच्छी खबर यह है कि अपने विक्रम लैंडर ने गहरी नींद में जाने से पहले वो ‘हेलिकॉप्टर टेस्ट’ पूरा कर लिया था। हां, चांद पर लैंडर उतरने के बाद एक बार फिर उड़ा था। उसे साइंटिस्ट अपनी भाषा में Hop टेस्ट कहते हैं। यह घटना 3 सितंबर को चांद पर घटी थी। पूरी दुनिया ने उसका वीडियो भी देखा। इससे भारतीय साइंटिस्ट उत्साहित हैं कि आने वाले समय में चांद से सैंपल लाया जा सकता है। इस हॉप एक्सपेरिमेंट से मिले नतीजे ही भविष्य के लुनार मिशनों का आधार बनेंगे। इसरो के एक अधिकारी ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को बताया कि इसरो चांद पर प्रयोग के हिसाब से ही भविष्य के मिशन तैयार करेगा जिससे चांद से सैंपल्स धरती पर आसानी से लाए जा सकें।

रिटर्न फ्लाइट कब तक
अधिकारी ने कहा कि अभी कोई निश्चित डेडलाइन नहीं है लेकिन हम इस दिशा में सिस्टम विकसित करने पर काम कर रहे हैं, जिससे वह रिटर्न फ्लाइट ले सके। हॉप एक्सपेरिमेंट उस बड़े प्लान का ट्रेलर समझ लीजिए। फिलहाल दुनिया के कुछ ही देशों के पास चांद या किसी अन्य खगोलीय पिंड से वापस आने की क्षमता है। 3 सितंबर को ट्रायल के दौरान विक्रम लैंडर 40 सेमी की ऊंचाई तक उड़ा था फिर लैंड कर गया।

पानी मिला तो कमाल हो जाएगा
भारतीय स्पेस एजेंसी अगले लुनार मिशन Lunar Polar Exploration (LUPEX) के लिए जापान के साथ काम कर रही है। यह पहल चांद की सतह की जांच करने और वहां पानी समेत दूसरे संसाधनों की खोज के लिए है। लूपेक्स प्रोजेक्ट में जापान की एजेंसी लुनार रोवर पर काम कर रही है जबकि इसरो लैंडर पर एक्सपेरिमेंट कर रहा है जो रोवर को लेकर जाएगा। रोवर पर नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी के ऑब्जर्वेशन उपकरण लगे होंगे। जापान की एजेंसी ने एक मिशन डॉक्यूमेंट में कहा है कि हाल के वर्षों में तमाम डेटा के विश्लेषण से पता चला है कि चांद के ध्रुवीय क्षेत्रों में पानी हो सकता है। अगर वहां पानी मिलता है तो यह चांद पर इंसानी गतिविधियों के लिए भविष्य में ऊर्जा स्रोत के तौर पर काम कर सकता है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...