12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीय‘वक्फ बिल मुसलमानों पर सीधा हमला’, 17 मार्च को जंतर-मंतर पर बड़ा...

‘वक्फ बिल मुसलमानों पर सीधा हमला’, 17 मार्च को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करेगा AIMPLB

Published on

नई दिल्ली

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने ऐलान किया है कि वह वक्फ (संशोधन) बिल के खिलाफ सड़क पर उतरेगा। बोर्ड के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कहा है कि 17 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर वक्फ बिल के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके जरिए एनडीए सरकार में शामिल राजनीतिक दलों के अलावा सेकुलर राजनीतिक दलों की अंतरआत्मा को ‘जगाने’ का काम किया जाएगा। वक्फ बोर्ड के नेताओं ने बताया कि इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कई सांसदों को बुलावा भेजा गया है।

AIMPLB के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि लंबे समय तक इस बिल को समझने के बाद बोर्ड का मत यह है कि यह बिल वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करने का रास्ता तैयार करेगा और मुसलमानों पर ‘सीधा हमला’ है। उन्होंने यह बात दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में AIMPLB के महासचिव मौलाना मोहम्मद फजलुर रहीम मुजद्दिदी भी शामिल रहे।

AIMPLB के महासचिव मौलाना फजलुर रहीम मुजद्दिदी और इलियास ने कहा कि पांच करोड़ मुसलमानों ने विधेयक के खिलाफ संसद की संयुक्त समिति को ई-मेल भेजा था। साथ ही मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, कई मुस्लिम संगठनों और प्रमुख लोगों के कहने के बाद भी केंद्र सरकार ने न केवल अपने रुख पर पुनर्विचार करने से इनकार कर दिया है बल्कि इस बिल को और भी ज्यादा कठिन और विवादास्पद बना दिया है।

भेदभाव वाला है बिल- इलियास
इलियास ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि संसद की संयुक्त समिति हमारे द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार करेगी लेकिन ना तो हमारी राय पर विचार किया गया और ना ही विपक्षी दलों के सांसदों के द्वारा बताए गए सुझावों को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि यह बिल भेदभाव को दिखाता है क्योंकि इसमें वक्फ बोर्ड और परिषद में गैर-मुसलमान सदस्यों को रखने की बात कही गई है जबकि हिंदुओं और सिखों के मैनेजमेंट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

किसानों जैसा आंदोलन करेंगे- AIMPLB
बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि किसानों से बिना कोई सलाह मशवरा किए संसद में तीनों कृषि कानून पारित कर दिए गए थे लेकिन किसानों के जबरदस्त विरोध के बाद सरकार को उन्हें वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसी तरह मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी इस बिल के खिलाफ देश भर में अभियान चलाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि संसद की संयुक्त समिति ने मुस्लिम समुदाय की ओर से रखी गई आपत्ति और सुझावों को सिरे से खारिज कर दिया। पहले यह प्रदर्शन 13 मार्च को होना था लेकिन होली की छुट्टी की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

नायडू और नीतीश से मिले थे बोर्ड के नेता
बोर्ड के महासचिव मौलाना फजलुर रहीम मुजद्दिदी के नेतृत्व में एक डेलीगेशन ने तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की थी। बोर्ड के मुताबिक, नायडू ने कहा था कि वह मामले पर गौर करेंगे और फैसला लेंगे। इसके अलावा बोर्ड के लोग जेडी(यू) प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिले थे और उनका समर्थन मांगा था। लेकिन उनका जवाब भी नायडू के जैसा ही था।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...