15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में बदलेगा मौसम, 5 दिन गायब रहेगी धूप! आंधी-तूफान के साथ...

दिल्ली में बदलेगा मौसम, 5 दिन गायब रहेगी धूप! आंधी-तूफान के साथ ओले-बारिश का अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली के मौसम का रुख फिर से बदलने वाला है. IMD के मुताबिक दिल्ली में बारिश के आसार बन रहे हैं और धूल भरी तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की भी संभावना है. वहीं तापमान में भी थोड़ी फेरबदल देखने को मिलेगी. अगले छह दिनों तक यानी 17 से 22 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच रहेगा. आइये जानते हैं, मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते के मौसम पर क्या अपडेट जारी किया है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
राजधानी में पिछले कुछ दिनों से जिस तरह का मौसम का मिजाज देखने को मिल रहा था. इससे ऐसा लगने लगा कि सर्दी अब विदा हो गई है, लेकिन बादल और बारिश से मौसम एक बार फिर बदलेगा. मौसम पूर्वानुमान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली समेत आसपास के इलाकों के तापमान में फोरबदल होगी. आज 16 फरवरी यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और धूप खिली हुई है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

दिल्ली में अगले छह दिनों के मौसम का हाल
17 फरवरी को भी दिल्ली में ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा. हालांकि सुबह के वक्त कोहरे देखा जा सकता है. इसके बाद 18 फरवरी से सुबह कोहरा फिर बादल की आवाजाही देखने को मिलेगी, फिर बारिश का सिलसिला शुरू होगा. 19 से 21 फरवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना है. बारिश के साथ-साथ धूल भरी तेज हवाएं भी चलेंगे और 20 फरवरी को ओले गिरने की भी संभावना है. 22 फरवरी को एक बार फिर बादल छाए रहेंगे.

हालांकि, बारिश के बीच दिल्ली के न्यूनतम तापमान में बढ़त देखी जाएगी. जबकि अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हो सकती है. बता दें कि हिमालय क्षेत्र में 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे उत्तर भारत के की राज्यों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देखा जाएगा.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...