16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयहिंदुओं का जिक्र कर पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार ने क्‍या कहा जिससे...

हिंदुओं का जिक्र कर पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार ने क्‍या कहा जिससे लोग आगबबूला? दे डाली नसीहत

Published on

नई दिल्‍ली

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान की आलोचना की थी। इसमें ट्रंप ने बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे हमलों की निंदा की थी। ट्रंप ने अपनी दिवाली की शुभकामनाओं में बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा की कड़ी निंदा की थी। ट्रंप ने कहा था कि उनके शासन में ऐसा कभी नहीं होता। वह बोले थे, ‘कमला हैरिस और जो बाइडेन ने दुनिया भर में और अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है।’

2009 से 2012 तक मुख्‍य आर्थिक सलाहकार रहे बसु ने इस बयान को ‘बेतुका’ बताया। उन्‍होंने कहा, ‘ट्रंप का यह बयान बेतुका है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बर हिंसा हो रही है… भीड़ उन पर हमला कर रही है और उन्‍हें लूटा जा रहा है …यह हकीकत से परे लगता है।’ अर्थशास्‍त्री ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर अपनी बात रखी।

बसु की बातें ह‍िंदुओं के एक वर्ग को नहीं आईं रास
बसु की यह राय पर भारत में हिंदुओं के एक वर्ग को रास नहीं आई। उनका कहना था कि बसु बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर ‘पर्दा डालने’ की कोशिश कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर साई ने कहा, ‘आप सचमुच बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर पर्दा डाल रहे हैं। कम से कम भविष्य में स्वामी विवेकानंद को उद्धृत करना बंद कर दें, जिन्होंने हिंदू समाज के उत्थान के लिए अथक प्रयास किया।’

एक अन्य यूजर ने बसु से पूछा कि उन्हें कौन सा हिस्सा बेतुका लगा। उन्‍होंने लिखा, ‘यह कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर उनके धर्म के कारण हमला किया गया? आपको लगता है कि यह सामान्य है, है ना? यह देखते हुए कि 1947 और 1971 में क्या हुआ था? या यह बेतुका है कि इसकी सूचना दी गई? या कि ट्रंप इसकी अनुमति नहीं देंगे?’ यूजर ने आश्चर्य जताया।

लेखक और ध्यान गुरु शंकरांत सानु ने भी अर्थशास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बसु ने अपना पूरा जीवन सच्चाई को दबाने में बिताया है। उन्‍होंने लिखा, ‘मैं समझता हूं कि आपने अपना पूरा जीवन सच्चाई को दबाने में बिताया है। इसलिए आपका इनकार समझ में आता है। यदि आपके जैसे हैरिस समर्थक हैं तो आप हिंदू नरसंहार का स्वागत करेंगे। यह वामपंथियों की सोच है।’

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हिंसक हमले
5 अगस्त, 2024 को शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसक हमले हो रहे हैं। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद सहित अल्पसंख्यक अधिकार समूहों ने बताया कि अवामी लीग सरकार के पतन के बाद के दिनों में 52 जिलों में 200 से अधिक घटनाएं हुई हैं। इन हमलों में तोड़फोड़, हिंदू घरों और व्यवसायों में आगजनी और मंदिरों को अपवित्र करना शामिल था।

डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने हाल में कहा था, ‘मैं बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिन पर भीड़ हमला कर रही है। उन्‍हें लूटा जा रहा है। यह पूरी तरह से अराजकता की स्थिति है। मेरे शासन में ऐसा कभी नहीं होता। कमला और जो ने दुनिया भर में और अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है…।’

गुरुवार को ट्रंप ने कहा था कि वह कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म-विरोधी एजेंडे के खिलाफ हिंदू अमेरिकियों की रक्षा करेंगे। ट्रंप बोले थे, ‘हम आपकी स्वतंत्रता के लिए लड़ेंगे। मेरे प्रशासन के तहत हम भारत और मेरे अच्छे मित्र प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी महान साझेदारी को भी मजबूत करेंगे।’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...