15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीय'कौन हैं वो सात MLA, तीन दिन में बताएं...', पुलिस ने केजरीवाल...

‘कौन हैं वो सात MLA, तीन दिन में बताएं…’, पुलिस ने केजरीवाल को नोटिस देकर मांगा जवाब

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. शुक्रवार को उनके घर दिल्ली पुलिस पहुंची थी. वहीं शनिवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम अरविंद केजरीवाल के घर फिर पहुंची और पांच घंटे बाद वापस लौटी है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने नोटिस भी दिया, जो कि सीएम ऑफिस में सर्व हुआ है. दरअसल सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए थे. इसी के बाद दिल्ली पुलिस सीएम आवास पर पहुंची और उन्हें नोटिस थमाया है. टीम आप सरकार में मंत्री आतिशी के घर पर नोटिस देने जाएगी.

तीन दिनों के भीतर देना है जवाब
जानकारी के मुताबिक, सीए आवास पर शनिवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची. इस दौरान टीम पांच घंटे वहां मौजूद रही. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने सीएम ऑफिस में नोटिस दिया. इस नोटिस का जवाब अगले तीन दिन के अंदर मांगा गया है. जवाब में दो सवालों के जवाब प्रमुखता से दिए जाने हैं.
1. जो आरोप लगाया गया है, उसके सबूत क्या हैं?
2. उन सात विधायकों के नाम बताएं, जिनके आधार पर आरोप लगाए गए हैं.

आतिशी के घर भी जाएगी टीम
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आप सरकार में मंत्री आतिशी के घर पर भी नोटिस देने जाएगी. इसके लिए रविवार सुबह 10 बजे का समय मुकर्रर किया गया है. टीम की ओर से जानकारी मिली है कि अगर आज यानी शनिवार की रात आतिशी दिल्ली वापस आ जाती हैं तो क्राइम ब्रांच की टीम रविवार सुबह 10 बजे उनके घर जाएगी.

दिल्ली में नहीं तो कहां हैं आतिशी?
दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम मंत्री आतिशी के घर भी पहुंची, लेकिन पता चला कि वह चंडीगढ़ में हैं. इसलिए दिल्ली पुलिस उनके घर नहीं पहुंची. अब टीम रविवार को आतिशी के घर जाएगी. दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी शुक्रवार को केजरीवाल को नोटिस देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे, लेकिन वह मौजूद नहीं थे.

आखिर क्यों सीएम केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस?
बता दें कि, अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है. इस संबंध में दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी शुक्रवार को केजरीवाल को नोटिस देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे, लेकिन वह मौजूद नहीं थे. दिल्ली पुलिस के नोटिस में अरविंद केजरीवाल से उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के समर्थन में सबूत देने को कहा गया है.

सीएम केजरीवाल और आतिशी से क्या जानना चाहती है दिल्ली पुलिस?
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम अरविंद केजरीवाल और आतिशी से जानना चाहती है की उन्होंने किस आधार पर अपने विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने जो आरोप लगाया है उसके पक्ष में क्या-क्या सबूत मौजूद हैं. अगर कोई सबूत है तो उसे क्राइम ब्रांच को मुहैया कराएं, जिसकी जांच की जाएगी. बता दें कि पिछले हफ्ते अरविंद केजरीवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि उनकी पार्टी के 7 विधायकों से बीजेपी ने संपर्क किया था. बीजेपी ने तुरंत उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया और इस संबंध में दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी.

क्या कहा है सीएम केजरीवाल ने और क्या लगाए आरोप?
अरविंद केजरीवाल ने 27 जनवरी को एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया था कि भाजपा दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है. उन्होंने लिखा था, ‘पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है- कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे. उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे. 21 MLAs से बात हो गयी है. औरों से भी बात कर रहे हैं. उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ. 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे’.

हमारे 7 विधायकों से बीजेपी ने किया संपर्क: केजरीवाल का दावा
उन्होंने आगे लिखा, ‘हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक 7 MLAs को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया. इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा, बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं. पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए. लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली. भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया.

‘हमारे सभी MLA मजबूती से साथ’
हमारे सभी MLA भी मजबूती से साथ हैं. इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे’. अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा था, ‘ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं. इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं. दिल्ली की जनता AAP से बेइंतहा प्यार करती है. इसलिए चुनावों में AAP को हराना इनके बस की बात नहीं. तो एक फर्जी शराब घोटाले के बहाने गिरफ्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं’.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...