8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ जेल में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से कौन मिला? सीसीटीवी...

तिहाड़ जेल में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से कौन मिला? सीसीटीवी फुटेज लेकर कोर्ट पहुंची ED की टीम

Published on

नई दिल्ली

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को कई सारी सुविधाएं मिल रही हैं साथ ही नियमों की अनदेखी भी की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तिहाड़ जेल का सीसीटीवी फुटेज निकाला है, जहां दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को रखा गया है। अदालत का रुख करते हुए ED ने दावा किया है कि सत्येंद्र जैन ने तिहाड़ जेल के भीतर गवाहों से मुलाकात की। ईडी ने ट्रायल कोर्ट के समक्ष एक हलफनामे के साथ वीडियो फुटेज पेश किया है।

ED ने कोर्ट के सामने एक वीडियो फुटेज पेश किया है जिसमें दावा किया गया है कि आरोपी जैन के पास इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तक पहुंच है। इसके साथ ही जेल के सभी मानदंडों का उल्लंघन करते हुए AAP के मंत्री से जेल में लोगों ने मुलाकात की। ईडी के हलफनामे में कहा गया है कि उसे डर है कि जैन को जमानत दी गई तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि ईडी की ओर से पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट के सामने जैन के कथित तौर पर जेल में मुख्य गवाहों से मुलाकात का हलफनामा और वीडियो फुटेज जमा कराने की तैयारी थी तब अचानक जैन ने फैसले को चुनौती देने वाली अपनी याचिका वापस ले ली।

ईडी ने आखिरकार ट्रायल कोर्ट के समक्ष अपना हलफनामा पेश किया, जो वर्तमान में जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही है। अभी हाल ही में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर की जेल में मदद करने के आरोप में आधा दर्जन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कई बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। जैन के खिलाफ ED का हलफनामा उन आशंकाओं पर आधारित है जो पहले व्यक्त की गई थीं कि यदि वह जमानत पर रिहा हो जाते हैं, तो उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गवाहों को प्रभावित किया जाएगा।

ईडी ने पहले यह भी तर्क दिया था कि मंत्री, जिन्हें अभी तक सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से बर्खास्त नहीं किया गया है, जांच को गुमराह कर सकते हैं। उन्होंने पहले ऐसा किया था जब दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल से अपनी बीमारी के बारे में एक मेडिकल सर्टिफिकेट पेश किया था। वहीं ईडी ने कहा था कि जैन को तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता नहीं है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this