9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय‘हमारे पास इतनी देर से क्यों आए’, CGIT में खाली पदों को...

‘हमारे पास इतनी देर से क्यों आए’, CGIT में खाली पदों को लेकर दायर याचिका पर बोले CJI, मांगा केंद्र से जवाब

Published on

नई दिल्ली

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के सामने एक ऐसी याचिका आई जिसे देखकर वो खुद भी हैरत में रह गए। दरअसल लेबर लॉ एसोसिएशन ने एक रिट के जरिये सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि देश में कुल 22 सेंट्रल गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट (CGIT-cum-LC,s हैं। लेकिन इनमें से 9 में कोई प्रिजाइडिंग अफसर ही नहीं है। 2023 के दौरान तीन और ट्रिब्यूनल्स में जगहें खाली होने वाली हैं।

लेबर लॉ एसोसिएशन का कहना था कि इन ट्रिब्यूनल्स का गठन कंपनियों और वहां काम करने वाले श्रमिकों से जुड़े मामलों का निपटारा करने के लिए किया गया था। इनमें श्रमिकों से जुड़े मामले काफी ज्यादा आते हैं। लेकिन जब वहां काम करने वाले लोग ही नहीं हैं तो किस तरह से ये मामलों का निपटारा कर सकेंगे।

कुछ अरसे में तीन और ट्रिब्यूनल्स में खाली हो जाएंगे पद
सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा व जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने अपील पर संज्ञान लेकर ये फैसला किया। एलएलए की ओर से पेश वकील ने कहा कि एक न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारियों में से एक का पद बुधवार को खाली होने वाला है।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को नोटिस जारी करते हुए सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि आप हमारे पास इतनी देर से क्यों आए हैं। अधिकारी पांच जुलाई को सेवानिवृत हो रहे हैं। याचिका को सोमवार के लिए सूचीबद्ध करें। अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल को भी याचिका की प्रति भेजें। सीजेआई की बेंच का कहना था कि हम किसी न्यायाधीश का कार्यकाल बढ़ाने का एकतरफा आदेश पारित नहीं कर सकते।

सीजेआई ने कहा कि प्रशासनिक दृष्टि से न्यायाधिकरणों में पदों को भरने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए उन्होंने शायद सुप्रीम कोर्ट के एक जस्टिस को नामित किया है। देश में 22 इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट हैं। इन्हें केंद्रीय क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले औद्योगिक विवादों के निपटारे के लिए वर्ष 1947 के औद्योगिक विवाद अधिनियम के प्रावधानों के तहत स्थापित किया गया था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...