9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयतीस्ता सीतलवाड़ को HC से बेल क्यों नहीं मिली? SC का गुजरात...

तीस्ता सीतलवाड़ को HC से बेल क्यों नहीं मिली? SC का गुजरात सरकार से सवाल

Published on

नई दिल्ली

2002 के गोधरा दंगों से जुड़े जालसाजी के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर से राहत मिल गई है। शीर्ष अदालत ने तीस्ता मामले की सुनवाई 19 जुलाई तक टाल दी है। अदालत ने गुजरात सरकार को एक नोटिस जारी करके पूछा है कि अहमदाबाद हाईकोर्ट से तीस्ता को बेल क्यों नहीं मिली। सामाजिक कार्यकर्ता का कहना था कि गुजरात सरकार जमानत का विरोध कर रही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में गोधरा ट्रेन हादसे के बाद हुए दंगों से जुड़े एक मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को गिरफ्तारी से दिए गए अंतरिम संरक्षण की अवधि बुधवार को बढ़ा दी है। मामले में आगे की सुनवाई 19 जुलाई को होगी।

जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने गुजरात हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली सीतलवाड़ की याचिका पर गुजरात सरकार को एक नोटिस जारी किया। सुनवाई की शुरुआत में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने शीर्ष अदालत से समय मांगते हुए कहा कि उन्हें दस्तावेजों का अनुवाद करने के लिए वक्त चाहिए। बेंच ने उनका अनुरोध स्वीकार कर सुनवाई 19 जुलाई तक टाल दी।

हाईकोर्ट ने सीतलवाड़ की नियमित जमानत की याचिका खारिज कर दी थी। गोधरा कांड के बाद हुए गुजरात दंगों के मामलों में बेकसूर लोगों को फंसाने के लिए साक्ष्य गढ़ने के एक मामले में उन्हें तुरंत आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। शीर्ष न्यायालय ने एक जुलाई को देर रात हुई एक विशेष सुनवाई में सीतलवाड़ को गिरफ्तारी से राहत देकर हाईकोर्ट के आदेश पर एक हफ्ते के लिए रोक लगा दी थी। तीस्ता का कहना था कि गुजरात सरकार उनके मामले में पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रही है। सरकार के स्टैंड की वजह से ही उनको हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिल पा रही।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...