11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराष्ट्रीयवादा ही क्यों करना चाहिए जब… लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में हो...

वादा ही क्यों करना चाहिए जब… लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में हो रही देरी पर क्या बोले वायुसेना प्रमुख

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रक्षा खरीद परियोजनाओं में हो रही देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कई बार अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय ही पता होता है कि ये सिस्टम कभी नहीं आएंगे। समय सीमा एक बड़ी समस्या है। उनकी जानकारी में एक भी ऐसी परियोजना नहीं है जो समय पर पूरी हुई हो। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कुछ हासिल नहीं किया जा सकता तो उसका वादा क्यों करना चाहिए। वायुसेना प्रमुख ने स्वदेशी परियोजनाओं में हो रही देरी के कई मामलों का हवाला दिया।

एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने रक्षा खरीद खासकर स्वदेशी प्रोजेक्ट्स में देर पर चिंता जताई। उन्होंने LCA (Light Combat Aircraft) तेजस Mk1A का उदाहरण दिया। HAL (Hindustan Aeronautics Limited) के साथ 48,000 करोड़ रुपये का समझौता हुआ था, फरवरी 2021 में। इसके तहत 83 विमान मिलने थे, लेकिन अभी तक एक भी नहीं मिला है। शुरुआत में मार्च 2024 से डिलीवरी शुरू होनी थी। IAF चीफ के अनुसार, तेजस Mk1A जैसे कई अहम प्रोजेक्ट्स में देरी हुई है। तीन साल पहले बड़ा समझौता होने के बाद भी विमान नहीं मिले हैं। उन्होंने CII (Confederation of Indian Industry) के एक कार्यक्रम में गुरुवार यह बातें कहीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी वहां मौजूद थे।

एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि तेजस Mk1 की डिलीवरी में देरी हो रही है। तेजस Mk2 का प्रोटोटाइप अभी तक नहीं बना है। AMCA (advanced medium combat aircraft) का प्रोटोटाइप भी अभी तक नहीं बना है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब IAF सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत तेजी से स्वदेशीकरण और घरेलू क्षमता को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा, हमें सिर्फ भारत में उत्पादन के बारे में बात नहीं करनी चाहिए, हमें डिजाइनिंग के बारे में भी बात करनी चाहिए। सेना और उद्योग के बीच विश्वास होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें बहुत खुले रहने की जरूरत है। एक बार जब हम किसी चीज के लिए प्रतिबद्ध हो जाते हैं, तो हमें उसे पूरा करना चाहिए। वायुसेना ‘मेक इन इंडिया’ को सफल बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे कहा, हमें आज तैयार रहना होगा ताकि भविष्य के लिए भी तैयार रहें।

पिछले साल अक्टूबर में, एयर चीफ के रूप में पदभार संभालने के तुरंत बाद कहा था कि भारत कभी सैन्य प्रौद्योगिकी में चीन से आगे था, लेकिन अब पीछे रह गया है। उन्होंने कहा था कि हम बहुत पीछे हैं। इस साल फरवरी में भारतीय वायुसेना प्रमुख ने सरकारी विमान निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी। वायुसेना प्रमुख ने साफ शब्दों में कहा था कि उन्हें HAL पर भरोसा नहीं है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

देश में ग्रामीण रोजगार की नई इबारत: 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगा ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’

नई दिल्ली/भोपाल। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव की घोषणा करते...

मनरेगा का स्थान लेगा नया ‘VB-G RAM-G’ अधिनियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत सरकार ने ग्रामीण रोजगार नीति में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए...

मनरेगा की जगह लेगा ‘जी राम जी’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को मिलेगी 125 दिन के रोजगार की गारंटी

नई दिल्ली। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा...