15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में यमुना ने मचाया हाहाकार... क्या कल मिलेगी राहत

दिल्ली में यमुना ने मचाया हाहाकार… क्या कल मिलेगी राहत

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में यमुना नदी का रौद्र रूप दिल्लीवालों ने पहली बार देखा। बारिश तो थम गई लेकिन, यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने टेंशन में डाल दिया है। क्या गलियां, क्या घर और क्या सड़कें हर ओर बस पानी ही पानी है। लोगों का जीवन अस्त-वयस्त हो गया है। निचले इलाकों के लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सड़कों पर लग रहा लंबा जाम भी रोजाना आने-जाने वाले लोगों का सिरदर्द करा रहा है। ऐसे में क्या 14 जुलाई यानी शुक्रवार को इससे राहत मिलने के आसार हैं। क्या यमुना का जलस्तर सामान्य की ओर लौटेगा, लोगों को पीने का पानी कब मिलेगा? ये ऐसे सवाल हैं जो हर दिल्लीवाले के मन में कौंध रहे हैं।

यमुना पर गुड न्यूज, लेकिन अगर हथिनी कुंड से फिर छोड़ा पानी तब?
यमुना के जलस्तर को लेकर खबर सुकून देने वाली है। केंद्रीय जल आयोग यानी CWC ने अपडेट देते हुए बताया कि आधी रात से शुक्रवार तक में यमुना के जलस्तर में कमी आने की उम्मीद है। यमुना पर राहत की खबर यह भी है कि आज दोपहर 1 बजे के बाद से लेवल में कोई चेंज नहीं आया है। रात 8 बजे के बाद भी इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। अभी यह 208.66 मीटर पर है। आधी रात से इसमें 15-25 सेंटीमीटर तक कमी आएगी। लेकिन, अगर हथिनी कुंड से दोबारा पानी छोड़ा गया तब फिर यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि हथिनी कुंड बैराज का पानी फिर छोड़ा जा सकता है। यमुना के जलस्तर बढ़ने का कारण हथिनी बैराज से छोड़े गए पानी को ही दिया जा रहा है।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद… कैसे मिलेगा पानी
दिल्ली में आई बाढ़ ने वाटर ट्रीटमेंट प्लान को भी नुकसान पहुंचाया है। इसके चलते दिल्ली के 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं। इससे लोगों को पीने के पानी की किल्लत हो गई है। यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद कर दिया गया है। आज दोपहर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया था। उन्होंने बताया कि 1-2 दिन तक कुछ इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है। पानी कम होने के बाद मशीनों को सुखाया जाएगा जिसके बाद ही उन्हें चालू किया जाएगा। दिल्लीवालों को अभी पीने के पानी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

इलाकों में भरा पानी कब तक निकलेगा?
यह एक बड़ा सवाल है। दिल्ली में ज्यादातर इलाके जलमग्न हैं। गलियां-घर और सड़कों में भरा पानी टेंशन दे रहा है। लोगों को विस्थापित कर दूसरी जगह ले जाया गया। राजधानी के पॉश इलाके भी डूब गए। हर ओर सिर्फ पानी ही पानी है। इलाकों में भरा पानी निकलने में समय लग सकता है। इसके लिए यमुना के जलस्तर पर नजर रखना होगा। यमुना का जलस्तर कम होते ही दिल्ली के इलाकों में घुसे पानी को निकालने में भी मदद मिलेगी। जलजमाव की स्थिति को लगातार ठीक किया जा रहा है। लेकिन यमुना की तरफ से आता सैलाब इसे नुकसान पहुंचा रहा है। अब यमुना के जलस्तर में कमी आने की बात कही गई है जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे समान्य होने लगेगी।

कई रास्ते बंद, ट्रैफिक जाम की समस्या
अभी दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या बनी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों के रूट डायवर्ट किए हैं। इसके बाबत एडवायजरी भी जारी की गई है। हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली बसों को सिंघू बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। वहीं उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली, पूर्व और पश्चिमी दिल्ली की ओर आवाजाही के लिए भी मार्ग सुझाए गए हैं। यमुना के जलस्तर कम होते और पानी का बहाव रुकने, जलजमाव की समस्या खत्म होने के बाद ही ट्रैफिक सामान्य हो पाएगा।

पहाड़ों पर फिर बारिश का जारी हुआ अलर्ट
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। आने वाले 5-6 दिन तक इन दोनों पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भी कमोबेश यही हालात हैं। ऐसे में बारिश के अलर्ट से एक बार फिर दिल्ली के मौसम में बदलाव आ सकता है। दिल्ली में भी आगामी 5-6 दिन बारिश के आसार हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...