16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, खोले गए ओखला...

दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, खोले गए ओखला बैराज के सभी गेट, टूटा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, कई निचले इलाकों में घरों में यमुना का पानी घुसने के कारण लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। दिल्ली में यमुना नदी आज 207 मीटर के निशान को पार करते हुए 10 सालों में उच्चतम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। दिल्ली में पिछले दो दिनों में भारी बारिश के बीच यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बुधवार सुबह 8 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जल स्तर 207.25 मीटर दर्ज़ हुआ।

दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर के निशान को पार कर गया, जिससे बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का काम शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एहतियातन पुराने रेलवे पुल को सड़क और रेल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

दिल्ली में यमुना का पानी सोमवार शाम को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया था। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, हरियाणा द्वारा यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में अधिक पानी छोड़े जाने के कारण सोमवार शाम पांच बजे पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर बढ़कर 205.4 मीटर हो गया था और मंगलवार दोपहर 12 बजे तक यह 206.38 मीटर पर पहुंच गया।

हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी
हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना में पानी बढ़ा है। पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज पर 12 जुलाई की सुबह पांच बजे यमुना का जलस्तर 207.08 रिकॉर्ड किया गया, जबकि 7 बजे बढ़कर 207.18 पहुंच गया। अब तक यमुना का अधिकतम वाटर लेवल साल 1978 में 207.49 दर्ज हुआ था। अधिकारियों ने मंगलवार को ही चेतावनी दी थी कि दिल्ली में यमुना नदी अपने उच्चतम रिकॉर्ड को दर्ज कर सकती है। मंगलवार को ही यमुना नदी का जलस्तर 10 साल के उच्चतम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

खोले गए ओखला बैराज के गेट
दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। यमुना खतरे के निशान से 1.36 मीटर ऊपर बह रही है। नदी के उफान को कम करने के लिए ओखला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। सोमवार की रात को ही रेल यातायात के लिए पुराने रेलवे पुल को बंद कर दिया गया। राहत और बचाव कार्य के लिए 45 नावों को तैनात किया गया है। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात की संभावना नहीं है। शहर किसी भी हालत से निपटने के लिए तैयार है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...