7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeराजनीतिआप पार्टी ने घोषित किए नए जिलाध्यक्ष, हरीश पाठक को फिर मिली...

आप पार्टी ने घोषित किए नए जिलाध्यक्ष, हरीश पाठक को फिर मिली भोपाल की कमान — संगठन विस्तार को लेकर ‘आप’ की बड़ी घोषणा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में नियुक्त किए गए नए पदाधिकारी

Published on

आप आदमी पार्टी  ने मध्य प्रदेश में अपने संगठन को मजबूती देने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। इस फेरबदल में पार्टी ने हरीश पाठक पर पुनः भरोसा जताते हुए उन्हें भोपाल (मेन विंग) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री  जितेन्द्र सिंह तोमर ने आधिकारिक सूची जारी करते हुए इन नियुक्तियों की घोषणा की। भोपाल के साथ-साथ रायगढ़, विदिशा, उज्जैन और ग्वालियर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में भी जिलाध्यक्षों और विभिन्न विंग्स के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया है।

प्रमुख नियुक्तियाँ जारी सूची के अनुसार, प्रमुख पदों पर ईन नामों को जिम्मेदारी दी गई है भोपाल  हरीश पाठक ,विदिशा नवीन शर्मा, राजगढ़ , दिनेश चंद्रवंशी , उज्जैन ग्रामीण  चेतन परमार, ग्वालियर सिटी , विनोद पाल कोठारी ,पार्टी प्रभारी  को भोपाल जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर हरीश पाठक ने प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि वह इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूर्ण समर्पण के साथ निभाएंगे। उनके साथ ही सुश्री निधि वर्मा को भोपाल में महिला विंग की जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

विदिशा में संगठन पर विशेष ध्यान जारी की गई सूची में विदिशा जिले पर विशेष ध्यान दिया गया है, जहाँ किसान विंग (अर्जुन सिंह मीणा), युवा विंग (नवीन बघेल), महिला विंग (मुस्कान), और लीगल विंग (खिलावन सिंह सूर्यवंशी) सहित लगभग हर वर्ग के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नई नियुक्तियों से ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। भेल एचएमएस यूनियन के महामंत्री हेमंत सिंह ने श्री पाठक को आप पार्टी का जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित की है ।

Read Also :- जनसुनवाई: कलेक्टर ने सुनीं 114 आवेदकों की समस्याएं, मौके पर किया कई शिकायतों का निपटारा

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...