15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीति5 महिलाओं को टिकट, पूर्व सीएम मदन लाल खुराना के बेटे को...

5 महिलाओं को टिकट, पूर्व सीएम मदन लाल खुराना के बेटे को मौका, बीजेपी की दूसरी लिस्ट की बड़ी बातें

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा के पांच फरवरी को होने जा रहे चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया गया है, जो कट्टर हिंदुत्व की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। पार्टी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। इस लिस्ट में पांच महिला उम्मीदवार भी हैं। हाल ही में आप से बीजेपी में शामिल हुई प्रियंका गौतम को कोंडली से चुनाव मैदान में उतारा गया है। जानिए नई लिस्ट की बड़ी बातें।

बीजेपी की नई लिस्ट कौन-कहां से कर रहा दावेदारी
बीजेपी की नई लिस्ट में जिन दिग्गजों के नाम हैं उनमें तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, नरेला से राज करण खत्री, किराड़ी से बजरंग शुक्ला शामिल हैं। चांदनी चौक से सतीश जैन, सुल्तानपुर माजरा (अजा) से कर्म सिंह कर्मा, मुंडका से गजेंद्र दराल, सदर बाजार से मनोज कुमार जिंदल को टिकट दिया गया है।

मटियाला से संदीप सहरावत को टिकट
मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, हरिनगर से श्याम शर्मा, शकूर बस्ती से करनैल सिंह पर भरोसा जताया गया है। बल्लीमारान से कमल बागड़ी, मादीपुर (अजा) से उर्मिला कैलाश गंगवाल, तिलक नगर से श्वेता सैनी को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। उत्तम नगर से पवन शर्मा, विकासपुर से पंकज कुमार सिंह, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया, मटियाला से संदीप सहरावत को टिकट दिया गया है।

पालम से प्रदीप सोलंकी होंगे कैंडिडेट
द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत, पालम से कुलदीप सोलंकी, राजिंदर नगर से उमंग बजाज, तुगलकाबाद से रोहतास बिधूड़ी प्रत्याशी बनाए गए हैं। ओखला से मनीष चौधरी, लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, सीलमपुर से अनिल गौड़ पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता को टिकट मिला है।

बीजेपी ने अब तक घोषित किए कुल 58 उम्मीदवार
बीजेपी ने पिछले हफ्ते भी 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब तक पार्टी ने 58 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...