15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'AAP के 7 उम्मीदवारों को 15 करोड़ का ऑफर', सांसद संजय सिंह...

‘AAP के 7 उम्मीदवारों को 15 करोड़ का ऑफर’, सांसद संजय सिंह का BJP पर बड़ा आरोप

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में विधानसभा चुनाव में मतदान के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने AAP के 7 विधायकों के फोन कर उन्हें 15 करोड़ रुपये का ऑफर देने का आरोप लगाया है. आप नेता ने दावा किया कि बीजेपी ने दिल्ली में अपना ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में हम नाम और सबूत भी साझा करेंगे.

संजय सिंह ने कहा, ‘सात विधायकों (AAP के) को भाजपा से फोन आए हैं, जिन्होंने उन्हें आम आदमी पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है… हमने विधायकों से ऐसी ऑडियो कॉल रिकॉर्ड करने और इसके बारे में शिकायत करने के लिए कहा है. अगर कोई उनसे मिले तो छुपे कैमरे से उसका वीडियो बना ले… बीजेपी ने वोटों की गिनती से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है और देश के बाकी हिस्सों की तरह दिल्ली में भी बीजेपी ने पार्टियां तोड़ने की राजनीति शुरू कर दी है.’

प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी AAP की सरकार
संजय सिंह से जब पूछा गया कि क्या ये दावा एग्जिट पोल के कारण AAP के डर को दिखाता है. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इन एग्जिट पोल पर भरोसा न करें. दिल्ली में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है. उन्होंने ये भी कहा कि अब ये खुलकर सामने आ गया है कि कांग्रेस ने हमारे लिए किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है.

संजय सिंह ने कहा कि ईसीआई मृत समान है. उन्हें दिल्ली चुनाव के अंदर हुए उल्लंघन नहीं दिख रहे. दिल्ली में पैसे बांटे गए, मतदाताओं को कंबल बांटे गए. गलती करने वाले किसी के भी खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने ये भी कहा कि मिल्कीपुर में बीजेपी नेता ने दावा किया कि उन्होंने 6 वोट डाले हैं.

आपको बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार 5 फरवरी को एक चरण में वोटिंग हुई. चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई. चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे. वहीं, चुनाव के बाद जारी हुए कई एग्जिट पोल्स ने दिल्ली में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलने का अनुमान जताया है.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...