21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराजनीति25 मिनट में 9 आतंकी ठिकानें को किया तबाह… ऑपरेशन सिंदूर के...

25 मिनट में 9 आतंकी ठिकानें को किया तबाह… ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले पीएम मोदी

Published on

नई दिल्ली

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के पूरा होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपने आवास पर कैबिनेट की मीटिंग के बाद राष्ट्रपति से मिलने का फैसला किया। पीएम राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां दोनों के बीच मुलाकात में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सैन्य बलों की तरफ से अंजाम दिए गए स्ट्राइक की पूरी जानकारी दी।

पीओके, पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह
भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। सेना रात 1.05 बजे से लेकर 1.30 के दौरान 25 मिनट के भीतर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल रहे। भारतीय सेना ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके में 5 और पाकिस्तान में 4 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया।

अपने अधिकार का किया इस्तेमाल
सरकार ने बुधवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देकर भारत ने पहलगाम जैसे सीमापार हमलों पर जवाब देने, उन्हें रोकने और धता बताने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि उसका ध्यान आतंकी ढांचे को नष्ट करने और आतंकवादियों को निष्क्रिय करने पर केंद्रित है।

सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
सरकार ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमले के बारे में जानकारी देने के लिए बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इस ऐक्शन को लेकर विरोध जताया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बुधवार तड़के आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से किए गए मिसाइल हमलों को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार दिया और कहा कि उनके देश को ‘करारा जवाब’ देने का पूरा अधिकार है।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...