20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव से पहले पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल ने थामा BJP...

दिल्ली चुनाव से पहले पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल ने थामा BJP का दामन

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले  AAP नेता और पार्टी के पूर्व विधायक डॉ. सुखबीर सिंह दलाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है. सुखबीर सिंह 2015 से 2020 तक मुंडका विधानसभा से AAP के विधायक रह चुके हैं. बीजेपी के जम्मू सह प्रभारी आशीष सूद ने सुखबीर सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलाते हुए बताया कि सुखबीर अधिकारी पद से रिटायर्ड हैं.

सुखबीर सिंह दलाल के अलावा आज सरदार बलबीर सिंह ने भी बीजेपी जॉइन कर ली है. बलबीर सिंह 6 बार दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGPC) के निर्वाचित सदस्य रह चुके हैं. वह 1995 से विवेक विहार पूर्वी दिल्ली से DSGPC के सदस्य हैं.

तीन पार्टियों के बीच रहता है मुकाबला
बता दें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 या उससे पहले होने वाले हैं. दिल्ली की चुनावी राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) की एंट्री के बाद से राजधानी में बीजेपी, कांग्रेस और AAP के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहता है.

फरवरी में खत्म होने वाला है कार्यकाल
पिछले विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुए थे. चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार बनाई और अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बने. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है. 2015 के विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...