17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
HomeराजनीतिAAP ने पहले अग्निपथ योजना का किया था विरोध अब करेंगे पूर्ण...

AAP ने पहले अग्निपथ योजना का किया था विरोध अब करेंगे पूर्ण समर्थन, आखिर क्यों?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार अग्निपथ योजना का ‘पूरा समर्थन’ करेगी। पंजाब सरकार द्वारा भर्ती का समर्थन नहीं करने की खबरों के बीच केजरीवाल ने यह स्पष्टीकरण दिया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अग्निपथ योजना की आलोचना की थी। पार्टी ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि वह सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को सिर्फ चार साल नहीं बल्कि जीवन भर देश की सेवा करने का मौका दें।

केंद्र से मतभेद थे लेकिन अब पूरा समर्थन
केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अग्निपथ योजना पर केंद्र के साथ हमारे मतभेद थे, लेकिन चूंकि केंद्र ने इसे लागू किया है, इसलिए हम योजना का पूरा समर्थन करेंगे। हम योजना और सेना के साथ पूरा सहयोग करेंगे।’ बाद में, उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि अग्निपथ योजना पर ‘‘पूर्ण समर्थन’’ के लिए निर्देश दिए गए हैं।

भर्ती अभियान में सहयोग करेंगे डीसी
इस घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री मान ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘सभी उपायुक्तों को भर्ती अभियान के लिए सैन्य अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी ढिलाई को गंभीरता से लिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे कि राज्य से अधिकतम उम्मीदवारों का चयन हो सके।

14 जून को घोषित हुई थी योजना, हुआ था विरोध
‘अग्निपथ’ योजना 14 जून को घोषित की गई थी, जिसमें साढ़े 17 साल से 21 साल की उम्र के युवाओं को चार वर्ष के लिए सेना में भर्ती करने का प्रावधान है। योजना की घोषणा के बाद बिहार समेत कई राज्यों में युवाओं ने इस योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। हिंसक प्रदर्शन के दौरान ट्रेनों में आगजनी की घटनाएं भी हुई थीं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...