17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिशराब घोटाले में सिसोदिया, सत्येंद्र जैन के बाद अब दुर्गेश पाठक से...

शराब घोटाले में सिसोदिया, सत्येंद्र जैन के बाद अब दुर्गेश पाठक से ED करेगी पूछताछ

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले के मामले में समन जारी किया है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. मनीष सिसोदिया ने पूछा है कि दिल्ली सरकार की शराब नीति से हमारे एमसीडी चुनाव प्रभारी का क्या लेना-देना है. सिसोदिया ने ट्वीट किया, “आज ED ने “AAP” के MCD के चुनाव इंचार्ज दुर्गेश पाठक को समन किया है. दिल्ली सरकार की शराब नीति से हमारे MCD चुनाव इंचार्ज का क्या लेना देना? इनका टार्गेट शराब नीति है या MCD चुनाव?”

ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले में जिस दिन मनीष सिसोदिया समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी, उसी दिन दुर्गेश पाठक का फोन जब्त कर लिया गया था. दरअसल मुंबई में विजय नायर के आवास पर तलाशी के लिए जब ईडी के अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने पाया कि दुर्गेश पाठक भी विजय नायर के आवास के अंदर थे. बीते 6 सितंबर को भी ईडी ने दिल्ली, यूपी, पंजाब सहित कई राज्यों में शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. ये कार्रवाई गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु सहित करीब 35 ठिकानों पर की गई थी.

सत्येंद्र जैन के मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही और जमानत पर सुनवाई पर रोक लगा दी है. ईडी की याचिका पर जिला जज ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर दिया है. ईडी ने केस को दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की है.

नहीं थम रहा विवाद
दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. सीबीआई जांच के साथ-साथ बीजेपी भी लगातार डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घेराव कर रही है. इसी कड़ी में बीजेपी नेताओं ने मनीष सिसोदिया के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया था. साथ ही उनके इस्तीफे की मांग की थी.

शराब की दुकानों की संख्या 650 हुई
बता दें कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार नई शराब नीति लेकर आई थी. इस नीति के आने के बाद दिल्ली के शराब कारोबारी ग्राहकों को डिस्काउंटेड रेट पर शराब बेच रहे थे. कई जगहों पर एक बोतल खरीदने पर दूसरी मुफ्त दी जा रही थी. आबकारी नीति 2021-22 के चलते एक समय ऐसा भी आया था, जब दिल्ली में शराब दुकानों की संख्या करीब 650 पहुंच गई थी.

एक सितंबर से पुरानी शराब नीति लागू
जांच एजेंसी ने नई शराब नीति में घोटाला होने का दावा किया था, जिसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. इसके बाद दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 को वापस ले लिया था. राज्य में एक सितंबर से पुरानी शराब नीति दोबारा लागू कर दी गई है. नई नीति लागू होने से पहले ही कई लाइसेंस धारकों ने अपने लाइसेंस सरेंडर कर दिए थे.

शराब घोटाले में सिसोदिया मुख्य आरोपी
शराब घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. उन्हें इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है. सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में उनसे लंबी पूछताछ भी की थी. सीबीआई की टीम ने डिप्टी सीएम के घर से सीक्रेट डॉक्यूमेंट भी बरामद किए थे.

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...