15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराजनीतिशपथ लेने के बाद वापस लौटे और बोले 'हेडगेवार जिंदाबाद'...ओवैसी की बात...

शपथ लेने के बाद वापस लौटे और बोले ‘हेडगेवार जिंदाबाद’…ओवैसी की बात पर क्या बोले बीजेपी सांसद अतुल गर्ग

Published on

नई दिल्ली:

लोकसभा में आज भी सांसदों को शपथ दिलाई जा रहा रही है। शपथ के दौरान इस बार बहुत कुछ अलग देखने को मिला। कोई संविधान की लाल किताब लेकर शपथ लेने पहुंचा तो कोई शपथ लेने के बाद नारे लगाने लगा। इसी बीच गाजियाबाद से बीजेपी सांसद अतुल गर्ग ने शपथ लेने के बाद AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को उन्हीं के अंदाज में जवाब दे दिया। दरअसल कुछ देर पहले ही AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ ली और जय फिलिस्तीन का नारा लगाया।

अतुल गर्ग ने लगाए शपथ लेने के बाद लगाए नारे
जिसके बाद शपथ लेने पहुंचे अतुल गर्ग ने उन्हें जवाब देते हुए शपथ लेने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी जिंदाबाद… नरेंद्र मोदी जिंदाबाद… के नारे लगा दिए। उसके बाद जब वो जा रहे थे तो विपक्षी सांसद उन्हें टोकते हुए नारेबाजी करने लगे।विपक्षी सांसदों की नारेबाजी देखते हुए अतुल गर्ग वापस आए और माइक में एक और नारा लगाया और वो डॉक्टर हेडगेवार के नाम का था। अतुल गर्ग ने कहा डॉक्टर हेडगेवार जिंदाबाद।

कितने वोट से जीते हैं अतुल गर्ग
भाजपा सांसद अतुल गर्ग गाजियाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और इंडी गठबंधन की उम्मीदवार डॉली शर्मा को हराकर जीत का परचम लहरा दिया है। इस लोकसभा चुनाव में अतुल गर्ग ने 8,54,170 वोट हासिल कर आईएनडीआईए (विपक्षी गठबंधन) की डॉली शर्मा को 3,36,965 मतों से हराया। वहीं डॉली शर्मा को 5,17,205 वोट मिले थे।

राहुल गांधी ने भी ली लोकसभा सदस्य की शपथ
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार शाम लोकसभा में बतौर संसद सदस्य शपथ ली। शपथ लेते समय राहुल गांधी के हाथ में संविधान की प्रति थी। इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और ‘भारत जोड़ो’ के नारे लगाए। उन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली और इस दौरान संविधान की प्रति भी दिखाई। शपथ लेने के उपरांत राहुल गांधी ने ‘जय हिंद, जय संविधान’ कहा। राहुल गांधी के शपथ लेने के दौरान कांग्रेस सांसदों ने टेबल थपथपाकर उनका स्वागत किया।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...