17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली दंगों के एक और आरोपी को AIMIM ने दिया टिकट, ओखला...

दिल्ली दंगों के एक और आरोपी को AIMIM ने दिया टिकट, ओखला सीट पर अमानतुल्लाह खान की बढ़ी मुश्किलें

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन यानी AIMIM भी ताल ठोंक रही है। AIMIM ने दिल्ली दंगों के एक और आरोपी को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए ओखला सीट से शफा-उर-रहमान खान को अपना उम्मीदवार घोषित किया। शफाउर रहमान खान दिल्ली दंगे से जुड़े केस में जेल में बंद हैं।

AAP के अमानतुल्लाह खान की बढ़ सकती है मुश्किलें
दिल्ली की ओखला सीट पर आम आदमी पार्टी ने फिर अपने विधायक अमानतुल्लाह खान पर दांव लगाया है। अमानतुल्लाह खान आप के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरों में गिने जाते हैं। लेकिन अब AIMIM के शफाउर रहमान खान की उम्मीदवारी से अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है।

AIMIM ने शफाउर खान को दिया टिकट
पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष शोएब जामई ने मंगलवार को कहा कि जामिया एलुमनाई एसोसिएशन (एएजेएमआई) के अध्यक्ष शफा-उर-रहमान खान इस महत्वपूर्ण चुनाव में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। एआईएमआईएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘ओखला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील है कि पांच फरवरी को ‘पतंग’ के निशान पर बटन दबाकर शफाउर-रहमान खान को भारी मतों से विजयी बनाएं।’

दिल्ली दंगों के आरोप में जेल में बंद
रहमान और कुछ अन्य पर उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों के पीछे बड़ी साजिश के मास्टरमाइंड होने का आरोप है और वह फिलहाल कड़े गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम (यूएपीए) कानून के तहत जेल में बंद हैं। इससे पहले AIMIM ने दिल्ली दंगों के ही एक और आरोपी ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद सीट से उम्मीदवार बनाया है। ताहिर हुसैन दंगों के दौरान आप के पार्षद थे। इसके अलावा चर्चा है कि पार्टी दिल्ली दंगों के एक अन्य आरोपी शाहरुख पठान को भी टिकट दे सकती है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव पांच फरवरी को होंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है और नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी तक पूरी हो जाएगी।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...