10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराजनीतिअजय महवार या विजेंद्र गुप्ता... कौन हो सकता है दिल्ली विधानसभा में...

अजय महवार या विजेंद्र गुप्ता… कौन हो सकता है दिल्ली विधानसभा में विपक्ष का नेता

Published on

नई दिल्ली,

2024 लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं. इस बार भी दिल्ली की सातों सीट पर बीजेपी ने अपनी जीत दर्ज कराई है. साउथ दिल्ली बदरपुर विधानसभा से विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज कराई है. रामवीर सिंह बिधूड़ी दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता हैं. ऐसे में चुनाव जीतने के बाद अब उनको नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देना होगा. उनके अब इस सीट पर उपचुनाव भी होगा, लेकिन इससे पहले दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता का चुनाव होना जरूरी होगा. हालांकि इसका चुनाव बीजेपी करेगी.

विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता कौन होगा इसका चयन भाजपा विधायक दल तय करते हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो सबसे मजबूत दावेदारी में अगर किसी का नाम है तो वह है घोंडा से बीजेपी विधायक अजय महवार, इसके बाद रोहिणी से बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता भी मजबूत दावेदार हैं. विजेंद्र गुप्ता इससे पहले भी विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रह चुके हैं. इसके अलावा लाइन में करावल नगर से विधायक मोहन सिंह बिष्ट , ओम प्रकाश शर्मा और अनिल वाजपई भी हैं.

रामवीर सिंह बिधूड़ी से पहले विजेंद्र गुप्ता भी इस पद पर रह चुके हैं. इस पद का चयन पार्टी नेतृत्व को जल्दी करना होता है. इसके पीछे बात ये है कि अगर दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया जाता है तो उसमें नेता प्रतिपक्ष का होना जरूरी होता है ऐसे में पार्टी सूत्रों की मांने तो जल्द से जल्द इस पद पर नाम की घोषणा की जाएगी.

बता दें कि द‍िल्ली व‍िधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद एक कैबिनेट मंत्री का ही पद के बराबर होता है. उनको वो सभी सुव‍िधाएं म‍िलती हैं जो एक द‍िल्‍ली सरकार में एक मंत्री को दी जाती हैं. जैसे सरकारी बंगला , सरकारी गाड़ी, ये सब सुविधा नेता प्रतिपक्ष को मिलती है. द‍िल्‍ली व‍िधानसभा के नेता प्रत‍िपक्ष सरकार में आठवें मंत्री के रूप में माने जाते हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...