15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिअमेरिका ने भारतीयों को लौटाया, संसद में मच गया हंगामा; विदेश मंत्री...

अमेरिका ने भारतीयों को लौटाया, संसद में मच गया हंगामा; विदेश मंत्री राज्यसभा में देंगे जवाब

Published on

नई दिल्ली

संसद में बजट सत्र के पांचवे दिन विपक्ष ने अमेरिका में कथित रूप से अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों के निर्वासन का मुद्दा उठाया। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सांसदों ने हंगामा करते हुए इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के तमाम सांसद संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि विदेश मंत्री इस मुद्दे पर राज्यसभा में आज जवाब देंगे।

संसद के दोनों सदनों में हंगामा
लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर हंगामा देखने को मिला। विपक्ष के सांसदों ने प्रश्नकाल के दौरान भारतीयों के डिपोर्ट का मुद्दा उठाया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘मैं अमेरिका सरकार के इस रवैये से बेहद दुखी हूं। भारत और अमेरिका के बीच संबंध अच्छे हैं लेकिन उन्होंने जिस तरीके से 100 से ज्यादा भारतीयों को मिलिट्री प्लेन से भेजा है, वो पूरी तरह से अमानवीय है। विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री को इसपर अपनी बात रखनी चाहिए।’

विदेश मंत्री देंगे जवाब
जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर आज दोपहर 2 बजे राज्यसभा में बोलेंगे। माना जा रहा है कि वो अमेरिका से भारतीयों के वापस लौटाने के विषय पर अपनी बात रखेंगे।

‘विपक्ष का हथकड़ी वाला प्रदर्शन’
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने अमेरिका से कथित अवैध भारतीय अप्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और कुछ अन्य नेताओं को हथकड़ी लगाए हुए देखा जा सकता है। इन नेताओं का आरोप है कि अमेरिका से वापस भेजे जाने के दौरान भारतीय नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...